कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को चुनाव जिताने के लिए पार्टी ने इन दिग्गजों को उतारा मैदान में , देखे लिस्ट / प्रेमी ने पहले प्रेमिका के मांग में भरा सिंदूर फिर कनपटी पर मार दी गोली , और कर ली खुदकुशी / छत्तीसगढ़ - मंदबुद्धि नाबालिग के साथ गैंगरेप , पेट निकलने के बाद हुआ मामले का खुलासा /  छत्तीसगढ़ - B.Ed पास शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर , नौकरी को लेकर CM साय ने कही यह बड़ी बात / CM विष्णुदेव साय ने उड़ीसा में भरी हुंकार , कहा उड़ीसा की जनता देश मे फिर से बनाएगी मोदी सरकार / पूरे छत्तीसगढ़ में छाई काली घटा , तेज हवा के साथ बारिश की संभावना , इन जिलों में अलर्ट जारी / छत्तीसगढ़ - पायलट की सभा मे पूर्व मंत्री जयसिंह को नही मिली कुर्शी , मंच पर काफी देर तक खड़े रहने के बाद वापस उतरे / बड़ी खबर - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर , हादसे में 06 यात्रियों की मौत , 15 से अधिक घायल / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस का फर्जी प्रदेश अध्यक्ष अरशद लारी गिरफ्तार , इस कांड के बाद 06 महीने से था फरार / 
बड़ी खबर , कोर्ट ने किया कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा का ट्विटर हैंडल ब्लॉक करने का आदेश जारी , जाने क्या है मामला

   cgwebnews.in   

बड़ी खबर , कोर्ट ने किया कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा का ट्विटर हैंडल ब्लॉक करने का आदेश जारी , जाने क्या है मामला

92.58

नई दिल्ली
नई दिल्ली 08 नवंबर 2022 -  कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) का ट्विटर हैंडल असस्थायी रुप से ब्लॉक होने वाला है। दरअसल बेंगलुरु की एक अदालत ने ट्विटर को ऐसा करने का निर्देश दिया है। फिल्म KGF-2 के गाना बनाने वाली कंपनी एम आर टी (MRT) ने कांग्रेस के खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि कांग्रेस ने इन हैंडल पर KGF-2 फिल्म के गानों का इस्तेमाल करते हुए अपने वीडियो शेयर किए। बिना अनुमति से ऐसा करना कॉपीराइट कानूनों का उल्लंघन माना जाता है। 

कोर्ट ने माना कि याचिकाकर्ता की ओर से सीडी के माध्यम से ये साबित होता है कि कुछ बदलावों के साथ गाने के ओरिजनल वर्जन का इस्तेमाल हुआ है। कोर्ट के मुताबिक इस प्रकार के मार्केटिंग वीडियोज से पाइरेसी को बढ़ावा मिलता है। अपने फैसले में कोर्ट ने ट्विटर (Twitter) को कांग्रेस (Congress) और भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के ट्विटर हैंडल को ब्लॉक करने का आदेश दिया है साथ ही दो हैंडल से तीन लिंक हटाने का भी निर्देश दिया।

एम आर टी (MRT) म्यूजिक ने यशवंतपुर पुलिस स्टेशन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जयराम रमेश और सुप्रिया श्रीनेट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। म्यूजिक कंपनी ने अपनी शिकायत में कहा था कि इन्होंने KGF-2 के गानों पर अपने वीडियो बना लिए और उन्हें ट्विटर पर अपलोड किया। बिना उनकी अनुमति के अपने प्रचार के लिए उनके गानों का इस्तेमाल गलत है। उन्होंने दावा किया कि इस फिल्म के गानों का अधिकार हिंदी में हासिल करने के लिए उन्होंने काफी पैसा खर्च किया है, और इसका दूसरे कार्यों में इस्तेमाल किया जाना गैरकानूनी है। एम आर टी म्यूजिक की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल की ओर से किए गए ये गैरकानूनी कार्य, निजी व्यक्तियों व संस्थाओं के अधिकारों के प्रति उनकी घोर अवहेलना को दर्शाते हैं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/