लिव इन पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कैदी ने मांगी पैरोल , जज ने दिया यह फैसला / छत्तीसगढ़ - साय मंत्रिमंडल का 12वा मंत्री कौन?? , अजय , अमर या फिर मूणत , फैसला जल्द / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - ब्लाॅक कांग्रेस उपाध्यक्ष की बीच सड़क पर गोली मार कर हत्या , पूरे जिले में नाकाबंदी / नई नवेली भाभी को दिल दे बैठा देवर , भाभी ने भी दिया ग्रीन सिग्नल , फिर हो गया यह कांड / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक डिवाइडर से टकराई , एक युवक की मौत और एक गंभीर / पूर्व उपमुख्यमंत्री का निधन, निजी हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस, पार्टी में शोक की लहर / विधायक ने युवक को मारा थप्पड़ , बदले में युवक ने भी विधायक जी को जड़ दिया झन्नाटेदार तमाचा / अचानक आये तेज आंधी से होर्डिंग गिरा , 08 लोगो की दब कर मौत , 60 से अधिक घायल  / छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड के पुनर्मूल्यांकन की आवेदन प्रक्रिया शुरु , पढ़े अंतिम तारीख सहित पूरी डिटेल / 
जांजगीर चाम्पा - फर्जी IT कॉलेज का संचालक गिरफ्तार , PGDCA कराने का झाँसा दे कर करता था ठगी

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा - फर्जी IT कॉलेज का संचालक गिरफ्तार , PGDCA कराने का झाँसा दे कर करता था ठगी

14.50

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चाम्पा 31 अगस्त 2022 -  एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी महावीर साहू उम्र 22 वर्ष निवासी मुक्ता ने दिनांक 31 अगस्त 2022 को थाना मालखरौदा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसने IT कैरियर के संचालक विनय कुमार निराला के पास एक वर्षीय PGDCA कोर्स करने के लिए दिनांक 15 नवंबर 2021 को 13 हजार 05 सौ रूपये जमा किया था। 

कम्प्यूटर सेंटर के संचालक विनय कुमार निराला द्वारा प्रार्थी को कम्प्यूटर कोर्स नहीं कराया गया साथ ही उसके पास कम्प्यूटर संचालित करने का कोई रजिस्ट्रेशन नही है और विनय कुमार निराला ने PGDCA कम्प्यूटर कोर्स कराकर प्रमाण पत्र देने के नाम पर उसके साथ 13 हजार 05 सौ रूपये लेकर धोखाधड़ी किया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 235/22 धारा 420 भाददि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
            
प्रकरण धोखाधड़ी संबंधी होने एवं प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए आरोपी के घर में रहने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मालखरौदा पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी विनय कुमार निराला उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम चिखली रोड वार्ड क्रमांक 16 मालखरौदा को गिरफ्तार किया गया।
            
आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने व आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को दिनांक 31 अगस्त 2022 को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
                  
आरोपी को गिरफ्तार करने एवं विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण राजपूत , सहायक उप निरीक्षक जे.के.वर्मा , प्रधान आरक्षक चित्रांगदा चन्दा , आरक्षक बलवंत चन्द्रा , सूरज सिदार शत्रुघन जांगडे़ और राजेन्द्र कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/