कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को चुनाव जिताने के लिए पार्टी ने इन दिग्गजों को उतारा मैदान में , देखे लिस्ट / प्रेमी ने पहले प्रेमिका के मांग में भरा सिंदूर फिर कनपटी पर मार दी गोली , और कर ली खुदकुशी / छत्तीसगढ़ - मंदबुद्धि नाबालिग के साथ गैंगरेप , पेट निकलने के बाद हुआ मामले का खुलासा /  छत्तीसगढ़ - B.Ed पास शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर , नौकरी को लेकर CM साय ने कही यह बड़ी बात / CM विष्णुदेव साय ने उड़ीसा में भरी हुंकार , कहा उड़ीसा की जनता देश मे फिर से बनाएगी मोदी सरकार / पूरे छत्तीसगढ़ में छाई काली घटा , तेज हवा के साथ बारिश की संभावना , इन जिलों में अलर्ट जारी / छत्तीसगढ़ - पायलट की सभा मे पूर्व मंत्री जयसिंह को नही मिली कुर्शी , मंच पर काफी देर तक खड़े रहने के बाद वापस उतरे / बड़ी खबर - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर , हादसे में 06 यात्रियों की मौत , 15 से अधिक घायल / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस का फर्जी प्रदेश अध्यक्ष अरशद लारी गिरफ्तार , इस कांड के बाद 06 महीने से था फरार / 
टी सी के बदले दस हजार और बकरा मांगने वाले स्कूल की मान्यता समाप्त , DEO ने जारी किया आदेश

   cgwebnews.in   

टी सी के बदले दस हजार और बकरा मांगने वाले स्कूल की मान्यता समाप्त , DEO ने जारी किया आदेश

98.94

जशपुर
जशपुरनगर 25 जून 2022 -  टी सी के बदले पहाड़ी कोरवा महिला से 10 हजार रुपए और बकरा मांगने के आरोप से घिरे निजी स्कूल गुरुकुल संस्कृत स्कूल की मान्यता को जिला शिक्षा अधिकारी ने समाप्त कर दिया है। हालांकि जारी किए गए आदेश में डीईओ ने स्कूल के मापदंड के अनुरूप न होना बताया गया है। 

जानकारी के लिए बता दें कि शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाला यह मामला एक दिन पूर्व उजागर हुआ था। बगीचा ब्लाक के आम्बाडिपा गांव में संचालित इस स्कूल के संचालक फूल कुमार यादव पर इसी गांव की रहवासी महिला श्रीमती पार्वती बाई ने आरोप लगाया कि उसकी कक्षा 7 वीं और 8 वीं में पढ़ने वाली बेटियों की टीसी जारी करने के लिए यह मांग की थी। 

बगीचा के BEO से की गई शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया था कि गरीबी के कारण वह स्कूल का फीस जमा नहीं कर पा रही थी। इसलिए वह अपनी बेटियों के एडमिशन सरकारी आश्रम शाला में कराना चाहती थी। लेकिन स्कूल संचालक द्वारा रुपए और बकरा देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। बीते 12 दिनों से वह टीसी के लिए स्कूल का चक्कर काट रही थी। लेकिन स्कूल प्रबंधक अपनी मांग पर अड़ा हुआ था। मीडिया में मामला उजागर होने के बाद कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने मामले की जांच का निर्देश DEO जे.के. प्रसाद को दिया था। DEO ने कल ही बगीचा के BEO आर.एल. कोसले को मामले की जांच के लिए अम्बाटोली भेजा था। BEO की रिपोर्ट के बाद मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई की गई है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/