कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को चुनाव जिताने के लिए पार्टी ने इन दिग्गजों को उतारा मैदान में , देखे लिस्ट / प्रेमी ने पहले प्रेमिका के मांग में भरा सिंदूर फिर कनपटी पर मार दी गोली , और कर ली खुदकुशी / छत्तीसगढ़ - मंदबुद्धि नाबालिग के साथ गैंगरेप , पेट निकलने के बाद हुआ मामले का खुलासा /  छत्तीसगढ़ - B.Ed पास शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर , नौकरी को लेकर CM साय ने कही यह बड़ी बात / CM विष्णुदेव साय ने उड़ीसा में भरी हुंकार , कहा उड़ीसा की जनता देश मे फिर से बनाएगी मोदी सरकार / पूरे छत्तीसगढ़ में छाई काली घटा , तेज हवा के साथ बारिश की संभावना , इन जिलों में अलर्ट जारी / छत्तीसगढ़ - पायलट की सभा मे पूर्व मंत्री जयसिंह को नही मिली कुर्शी , मंच पर काफी देर तक खड़े रहने के बाद वापस उतरे / बड़ी खबर - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर , हादसे में 06 यात्रियों की मौत , 15 से अधिक घायल / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस का फर्जी प्रदेश अध्यक्ष अरशद लारी गिरफ्तार , इस कांड के बाद 06 महीने से था फरार / 
चाची का भतीजे पर आया दिल लेकिन बीच मे था पति , दोनो ने मिल कर रची ऐसी शाजिस की

   cgwebnews.in   

चाची का भतीजे पर आया दिल लेकिन बीच मे था पति , दोनो ने मिल कर रची ऐसी शाजिस की

20.63

मध्य प्रदेश
सतना 19 जून 2022 -  मध्य प्रदेश के सतना जिले में रिश्तों का एक बार फिर कत्ल हुआ है। चाची का भतीजे से इश्क पति पर भारी पड़ गया। आशिकी में चूर चाची ने भतीजे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। मृतक का नरकंकाल दस माह बाद मिला, तब जाकर पुलिस को मामले का खुलासा कर सकी। 

सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के उसरहा गांव में 16 जून को मिले नरकंकाल का सच पुलिस ने उजागर कर दिया। सिंहपुर थाना प्रभारी एवं उनकी टीम ने अंधे कत्ल की गुत्थी महज 48 घंटे में सुलझा दी। कंकाल पर बंधे वजनदार पत्थर से शक था कि यह मामला हत्या का है। जैसे ही गुमशुदगी की फाइल खुली, हत्या का राज खुलने में कोई देर नहीं लगी। फिलहाल इस मामले में हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या के मामले में पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति उसके प्रेम प्रसंग के आड़े आ रहा था, जिससे प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और 21 अक्टूबर 2021 को हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगा दिया। आरोपी उर्मिला कुशवाहा और उसका प्रेमी कैलाश कुशवाहा है, जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आपस में चाची भतीजा हैं। 

जानकारी के मुताबिक कैलाश और उर्मिला ने मिलकर योजना बनाई की शिवकुमार कुशवाहा को किसी बहाने कुएं तरफ ले आना है। फिर दोनों मिलकर हत्या कर देंगे ताकि उनके मिलने में कोई रोक ना रहे। योजना के मुताबिक, 21 अक्टूबर 2021 की रात 11 बजे कैलाश के बताए अनुसार आरोपी उर्मिला अपने पति शिवकुमार को शौच के बहाने कुएं की ओर लेकर आई। रास्ते में कैलाश मिला और शिवकुमार कुशवाहा के सिर पर लाठी मारकर बेहोश कर दिया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

इसके बाद दोनों ने मिलकर मृतक के शरीर में तार के सहारे पत्थर बांधे और उसे कुएं में फेंक दिया। शव हो ठिकाने लगाने के बाद पत्नी कई दिनों तक चुप रही। फिर उर्मिला ने अपने पति शिवकुमार कुशवाहा के गुम होने की झूठी रिपोर्ट थाना सिंहपुर में 03 जनवरी 2021 को दर्ज कराई। शिवकुमार की पत्नी और कैलाश के बीच इश्क पिछले आठ साल से चल रहा था। दोनों के प्यार के किस्से गांव में चर्चा का विषय थे लेकिन शिवकुमार अनजान था। एक दिन यह कहानी उसके कान तक पहुंची। पत्नी का विवाहेत्तर संबंध जानकर उसने रोकने का प्रयास किया। तभी पत्नी ने अपने प्रेमी से मिलकर हत्या की योजना बना डाली।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/