-  आज का राशिफल 28 फरवरी 2021 दिन रविवार - 

मेष राशि - आप की गलती के कारण बने हुए काम बिगड़ सकते हैं. एकाग्रता से कार्यसिद्धि होगी. सामाजिक प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी. धनलाभ होगा.

वृषभ राशि - आज फेरबदल का दिन है. कार्यक्षेत्र में कोई महत्‍वपूर्ण फैसला ले सकते हैं. माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा. निवेश लाभ देंगे.

मिथुन राशि - सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें. पुराने रोग परेशान कर सकते हैं. आज किसी आकस्मिक खर्चे से सावधान रहें.

कर्क राशि - पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी. संतान के दायित्‍व की पूर्ति होगी. व्‍यवसाय में लाभ के संकेत हैं, अपना ध्‍यान न भटकने दें.

सिंह राशि - व्‍यर्थ की चीजों पर धन खर्च न करें. मित्रों की सहायता से काम बन सकते हैं. छात्रों को मेहनत का फल जरूर मिलेगा. व्‍यय में वृद्धि होगी.

कन्या राशि - आज का दिन शानदार रहेगा. बड़े बुज़ुर्गों की राय से काम करें. एक्‍स्‍ट्रा इनकम के नये मौके मिलेंगे. घर में मेहमान आ सकते हैं.

तुला राशि - आज अपने विरोधियों को परास्‍त करेंगे. घर के लोग आपके खर्चीले स्‍वभाव की आलोचना करेंगे. संतान के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चिंता रहेगी.

वृश्चिक राशि - ऑफिस में कोई अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है. दूसरों की बातें भी ध्‍यान से सुनें और सकारात्‍मक रहें. किसी काम में आ रही रुकावट आज खत्‍म होगी.

धनु राशि - करियर में बेहतरी के लिए किसी वृद्ध महिला से आर्शीवाद लेना आज लाभदायक रहेगा. ऑफ‍िस में तारीफ पाएंगे. बकाया वसूल होगा. अस्‍वस्‍थता रह सकती है.

मकर राशि - नौकरीपेशा लोगों का दिन आज सामान्‍य रहेगा. आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होगा. किसी दोस्‍त की समस्‍या सुलझाने में खुद उलझ सकते हैं. 

कुंभ राशि - आपकी आध्‍यात्‍मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालातों में सुधार होंगे. आज आप आत्‍मविश्‍वास से भरे रहेंगे.

मीन राशि - आज आपको अच्‍छे मौके मिलेंगे. नई प्‍लानिंग और अवसरों को लेकर कई बड़ा फैसला आप कर सकते हैं. नौकरी में नया पद या काम मिल सकता है.