- राशिफल 22 फरवरी दिन सोमवार - 

मेष - आज अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।

वृषभ - खान-पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं।

मिथुन - आज आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं। क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरुषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी।

कर्क - व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है।

सिंह - आज आपका सामना कठिनाईयों से हो सकता है। हालांकि तमाम बैर-विरोध और अंतर्द्वंद का सामना करते हुए आप सभी कठिनाईयों को धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे।

कन्या - इस समय आपको हर काम संयम से करना चाहिए। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग हैं।

तुला - घरेलु मामले में कुछ हद तक परेशन‍ियां रह सकती हैं। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी।

वृश्चिक - शायद आपके कुछ महत्त्वपूर्ण कार्य अभी अधूरे पड़े हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास जरूर करें। गलत संगति या नशे की लत से बचें।

धनु - सामाजिक मान-सम्मान की वृद्धि होगी। कार्य व व्यापार में लाभ के अवसर रहेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ व्यावसायिक योग्यताओं को निखारने का अवसर प्राप्त होगा।

मकर - व्यावसायिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों को सफलता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य के कारण कुछ चिंता रहेगी।

कुंभ - आपका एक गलत निर्णय परेशानी में डाल सकता हैं, अतः सोच-समझकर ही निर्णय लें। जायदाद के मामलों में कोई पेशेवर व्यक्ति परेशानियां दे सकता है। लेक‍िन बुद्धिमत्ता व सावधानी से आप बच सकते हैं।

मीन - किसी स्त्री के कारण आपको मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पडे़गा। प्रेम-प्रसंगों के लिहाज से यह समय तनावपूर्ण हो सकता है। क्रोध से बचें, पक्षियों को दाना डालें।