-  आज का राशिफल दिनांक 03 अगस्त 2021 दिन मंगलवार - 

मेष राशि - भवन या भूमि की खरीददारी के लिए समय अच्छा है। उत्तरार्ध में खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी पक्ष आपको परेशान कर सकता है।

वृषभ राशि - आपकी परिस्थितियों में तेजी से बदलना शुरू होंगा। ऐसा लगेगा मानों सब कुछ आपके विरूद्ध हो। मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है।

मिथुन राशि - दूसरों के मामले में में ज्यादा दखल न दें अन्यथा मान हानि तथा अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि - घरेलू जीवन को लेकर मन के भीतर उथल-पुथल रह सकती है। उत्तरार्ध में तनाव और बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन में परेशानियों का अनुभव होगा।

सिंह राशि - आपके खर्चे कम हो जाएंगे फलस्वरूप आपका मन शांत‍ि का अनुभव करेगा। लेकिन संतान पक्ष को लेकर कुछ चिंताएं अभी भी रह सकती हैं।

कन्या राशि - अपनी मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी होगा। हां अगर आपने प्रयास किया तो धन संचय के मामले में जरूर सफलता मिलेगी।

तुला राशि - खान-पान और अपनी दिनचर्या का ध्यान रखना जरूरी होगा अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम करने में सुख व सफलता प्राप्ति के योग हैं।

वृश्चिक राशि - आप कम समय में अधिक काम करने में कामयाब हो सकते हैं क्योंकि इस समय आपकी हिम्मत और पुरुषार्थ शक्ति बढ़ी हुई रहेगी।

धनु राशि - व्यवसाय में पहले से अधिक लाभ प्राप्त होगा। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा केवल संतान पक्ष से असंतोष मिल सकता है।

मकर राशि - आपका सामना कठिनाईयों से हो सकता है हालाकि तमाम वैर विरोध , अर्न्तद्वन्द का सामना करते हुए आप सभी कठिनाईयों को धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे।

कुंभ राशि - इस समय आपको हर काम संयम से करना चाहिए। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। धन लाभ व बचत के अच्छे योग हैं।

मीन राशि - घरेलू मामले में कुछ हद तक परेशान‍ियां रह सकती हैं। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है। परिवार में आपसी तालमेल एवं सौहार्द की कमी होगी।