बलरामपुर 24 अगस्त 2021 -  बलरामपुर ​जिले में नाला पार कर रहे एक परिवार पानी में बह गया। खोजबीन में लगी गोताखोरों की टीम ने आज तीन  शवो को नाला से बाहर निकाला है। मृतकों में एक महिला और 2 बच्चे शामिल है। 

जानकारी के अनुसार चंदौरा गांव के खेरा ढोढ़ी में देर रात नाला पार करते समय एक परिवार नाले में बह गया। बताया जा रहा है कि बारिश के चलते नाला उफान पर है। नाले में परिवार के बहने की खबर मिलते ही चलगली पुलिस ने खोजबीन शुरू की। 

घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने तीन लोगों की लाश बरामद की है जिसमे महिला समेत दो बच्चों के शव शामिल है।