बिलासपुर 01 सितंबर 2026 - त्योहार से पहले टाटानगर, राउरकेला, बिहार और झारखंड जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं रेल लाइन के काम के लिए 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक अलग-अलग तिथियों में ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा. 20 दिनों में 16 ट्रेनें रद्द रहेंगी।
इसी बीच 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 30 सितंबर, 01 और 12 अक्टूबर को बदले मार्ग से चलेगी।
12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को करीब दो घंटे देरी से रवाना होगी। इसका सबसे अधिक असर बिलासपुर से टाटानगर जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।
टाटानगर-बिलासपुर की ट्रेनें कई दिन बंद
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 26 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 3, 5, 6, 7, 8, 12, 13 और 14 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
18109/18110 इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 25 से 30 सितंबर तथा 1, 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए 22843 बिलासपुर-बक्सर भी बंद
बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 9 अक्टूबर और वापसी की 22844 बक्सर-बिलासपुर 10 अक्टूबर को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर, 12767, 12768, 01001, 01002, सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल, 18641, 18642, 12812,12811,12262,12261, 13288 / 13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्स।
ये ट्रेनें भी रद्द रहेंगी
12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस 28 सितंबर, 12 अक्टूबर
12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 30 सितंबर, 14 अक्टूबर
01001 एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल 29 सितंबर
01002 सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल 1 अक्टूबर
18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस 1, 13 अक्टूबर
18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस 2, 14 अक्टूबर
12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस 10 अक्टूबर
12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस 12 अक्टूबर
12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस 13 अक्टूबर
12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 14 अक्टूबर
13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 1 अक्टूबर।
12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस 19 सितंबर और 3 अक्टूबर को बदले मार्ग से चलेगी। 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस 3 अक्टूबर को बदले मार्ग से पुणे पहुंचेगी।
22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस 2 अक्टूबर को पुणे के बजाय दौंड तक जाएगी, जबकि 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस 4 अक्टूबर को दौंड से रवाना होगी।
12129 पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस अलग-अलग तारीखों में 30 मिनट से 2 घंटे तक और 20151 हडपसर-रीवा एक्सप्रेस 45 मिनट से 1 घंटे 45 मिनट तक देर से चलेगी।













