बेमेतरा 25 नवंबर 2025 - छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में भीषण सड़क हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई,जबकि 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया जा रहा है कि 24 नवंबर की रात सभी मजदूर कबीरधाम जिले से काम कर पिकअप से लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। इस हादसे में मरने वाले तीनों मजदूर पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक ये भीषण दुर्घटना सोमवार की देर रात घटित हुई। सभी मजदूर केरल फ्लावर्स बेमेतरा में फूलों का काम करते थे। रात में काम खत्म होने के बाद पिकअप में सवार होकर घर लौट रहे थे। तभी अज्ञात ट्रक ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में पिकअप में सवार अजय विश्वकर्मा और शुभाशीष चक्रवर्ती को जहां गंभीर चोटे आई है। वहीं पंकज राजपूत, गोपाल सिंह और प्रशांत धारा की मौके पर ही मौत हो गयी। तीनों मृतक पश्चिम बंगाल मेदिनीपुर के रहने वाले थे।









