दुर्ग 31 अगस्त 2026 - थाना छावनी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 34 कैम्प-1 में एक घर के अंदर चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने दबिश देकर मौके से 12 जुआरियो को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, थाना छावनी पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड 34 कैम्प-1 स्थित एक घर में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना छावनी पुलिस और ACCU की टीम ने योजना बद्ध तरीके से रेड कर 12 जुआरियो को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 03 लाख 16 हजार 930 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और 12 मोबाइल फोन बरामद किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 5 लाख 16 हजार 930 रुपये बताई गई है। इस मामले में थाना छावनी में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें महेंद्र कुमार सोनकर, कलीम खान, जी शिवा शंकर राव, आशीष ताम्रकार, श्रीधर्मांझी, प्रेमचंद, ऐन धन राजू, भगवत प्रसाद, सपन चंद्र डे, राजेंद्र कुमार कौशिक, दिनेश साओ और बलजिन्दर सिंह शामिल हैं।













