बेमेतरा 29 सितंबर 2023 - बेमेतरा में एक सड़क हादसे में 10 लोग घायल हो गया। घटना नेशनल हाइवे नांदघाट थाना क्षेत्र के चिचोली के पास का है। हादसा उस वक्त हुआ, जब DJ वाहन अनियंत्रित होकर पलट गयी। घटना के वक्त DJ वाहन में 10 से ज्यादा लोग सवार थे। घायल हुए 10 लोगों में से 3 की हालत गंभीर है।

जानकारी के मुताबिक गणेश विसर्जन कार्यक्रम के बाद DJ वाहन वापस लौट रहा था। नेशनल हाइवे नांदघाट थाना क्षेत्र के चिचोली के पास जैसे ही गा़ड़ी पहुंची, अनियंत्रित होकर वो पलट गयी। घटना में 10 लोग जख्मी हो गये। बताया जा रहा है कि DJ गाड़ी का टायर फट गया जिसकी वजह से ये हादसा हुआ।