बेमेतरा 29 दिसम्बर 2022 - बेमेतरा जिले के ग्राम गर्रा के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे वाहन में बैठी 8 महिलाएं घायल हो गई। घटना को देख ग्रामीण तत्काल मदद के लिए दौड़े। 

जहां वाहन में दबी महिलाओं को बाहर निकाला गया संजीवनी 108 वाहन से सभी घायल महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। बताया कि पिकअप वाहन में महिलाओं को लेकर बिलासपुर जिले के ग्राम टेमरी ले जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम गर्रा के पास हादसा हो गया।