बेमेतरा 15 नवंबर 2023 - चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने पूरी ताकत झोंकी। इस दौरान बेमेतारा में पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस झड़प में चार लोगों को गंभीर चोटें आयी है। सभी घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के मुताबिक जिले के नगर पंचायत देवकर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है। अमित शाह के कार्यक्रम से वापस आ रहे लोगों के साथ नगर पंचायत देवकर के सामने पथराव व लाठी डंडे से हमला किया गया है।

घटना के बाद भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता देवकर चौकी पहुंचे और चौकी का घेराव किया। जानकारी के मुताबिक घायल सभी लोग एक समाज विशेष के बताये जा रहे हैं। घटना के बाद नगर देवकर चौकी में गहमागहमी का माहौल है।