दुर्ग 24 जुलाई 2022 -  दुर्ग के पाटन थाना क्षेत्र में बीती रात दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद एक पक्ष दूसरे के घर में घुस गया। उन्होंने लाठी डंडे से लोगों को घर से निकालकर बुरी तरह पीटा। इसमें एक युवक का सिर फट गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका उपचार रायपुर में चल रहा है। 

इधर घटना के बाद आक्रोशित गांव वाले विरोध पर उतर आए गाँव मे किसी प्रकार की अनहोनी न हो इसलिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ACP ग्रामीण अनंत कुमार ने बताया कि घटना शनिवार रात की है। आरोपियों में अधिकतर नाबालिग है और दो बालिग हैं। रात में बर्थ-डे पार्टी थी सभी लड़के नशे में थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। 

विवाद इतना बढ़ा की मारपीट शुरू हो गई वहां किसी तरह मामला शांत हुआ तो कुछ देर बाद कई लड़के डोमन धनकर के घर घुस गए और उन्होंने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से घरवालों से मारपीट की। उन्होंने डोमन धनकर को घर से बाहर लाकर बुरी तरह मारा। सिर में लाठी लगने से उसका सिर फट गया और वह वहीं बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद आरोपी भाग गए। 

आसपास के लोगों ने डोमन को अमलेश्वर अस्पताल पहुंचाया वहां से गंभीर हालत के चलते उसे रायपुर के किसी अस्पताल में रेफर किया गया है पुलिस ने कुछ नाबालिग व दो बालिग आरोपियों को पकड़ा है और उनसे पूछताछ की जा रही है।