सारंगढ़ 16 अक्टूबर 2023 - सारंगढ़ में भाजपा की चुनौती बढ़ सकती है। टिकट नहीं मिलने से नाराज मनोज लहरे ने भाजपा छोड़ दी है। मनोज लहरे अब बसपा में शामिल हो गये हैं। सारंगढ़ में बसपा का अच्छा जनाधार है। चर्चा है कि मनोज लहरे सारंगढ़ से प्रत्याशी बन सकते हैं। लेकिन मुश्किल यह है कि पार्टी ने पहले ही सारंगढ़ से नारायण रत्नाकर को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। फिलहाल पार्टी की तरफ से इस संबंध में अधिकृत रूप से कुछ भी नहीं किया गया है।

बता दें कि मनोज लहरे भाजपा की तरफ से टिकट की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने सारंगढ़ से उन्हें टिकट नहीं दिया। जिसके बाद उन्होंने नाराज होकर पार्टी छोड़ दी। इधर अचानक से वो बसपा में शामिल हो गये लिहाजा सारंगढ़ विधानसभा में बसपा टिकट में बड़ा उलटफेर होने की अटकलें बढ़ गयी है। मनोज लहरे को प्रत्याशी बनाने की पूरजोर चर्चा है।