छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , अंडर ब्रिज में लगी भीषण आग , आवागमन हुआ बन्द
दुर्ग 10 मई 2022 - छत्तीसगढ़ के भिलाई के नेहरू नगर अंडर ब्रिज में अचानक आग लग गई। इस घटना में 25 मीटर प्लास्टिक की सीट जलकर खाक हो गई। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। दोपहर होने की वजह से यहां पर लोगों का आवागमन काफी कम था। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग के कारणों का पता नहीं चल चका है।









