बिलासपुर 20 अगस्त 2026 - बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) रामगोपाल गर्ग ने भ्रष्टाचार और गंभीर वित्तीय अनियमितता के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कटघोरा थाना प्रभारी निरीक्षक मोती पटेल समेत कुल 8 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गुरुग्राम गई पुलिस टीम ने तय नियमों को दरकिनार कर हवाई यात्रा की और फ्लाइट टिकट का खर्च पीड़ित से लिया गया। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र में दर्ज धोखाधड़ी और चोरी के प्रकरण से जुड़ा है।
जानकारी के अनुसार, कृष्णा जेसीबी कंपनी से संबंधित मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को हरियाणा के गुरुग्राम भेजा गया था। नियमानुसार पुलिस टीम को ट्रेन से यात्रा करनी थी, लेकिन आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया और हवाई यात्रा कर ली। जांच में सामने आया कि 8 सदस्यीय पुलिस टीम के फ्लाइट टिकट का भुगतान विभागीय प्रक्रिया के अनुसार नहीं किया गया, बल्कि इसका खर्च प्रार्थी यानी पीड़ित से लिया गया। इस मामले को वित्तीय अनियमितता और पद के दुरुपयोग से जोड़कर देखा गया।
शिकायत के बाद हुई जांच में खुलासा पुलिस टीम की यात्रा और खर्च को लेकर पीड़ित ने वरिष्ठ अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की गई। जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए और वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर बिलासपुर रेंज के IG रामगोपाल गर्ग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।
इन पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई..
निरीक्षक मोती पटेल — थाना प्रभारी, कटघोरा उप निरीक्षक राम पाण्डेय — प्रभारी अधिकारी प्रधान आरक्षक गुनाराम सिन्हा — क्रमांक 381 प्रधान आरक्षक गोपाल यादव — क्रमांक 392 प्रधान आरक्षक राजेश कंवर — क्रमांक 35
आरक्षक प्रदीप राठौर — क्रमांक 747, थाना कटघोरा आरक्षक सुशील यादव — क्रमांक 41, साइबर सेल आरक्षक प्रशांत सिंह — क्रमांक 08, रक्षित केंद्र कोरबा












