दुर्ग 21 फरवरी 2022 -  दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें भिलाई निगम के डंपिंग यार्ड मे भीषण आग लग गई है। ये घटना नेहरू नगर कोसा नाला डंपिंग यार्ड की है जहां आज शाम अचानक भीषण आग की लपटे निकली और आग लग गई। सूचना पर मौके पर अग्निशमन का दस्ता पहुंचा है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल मौजूद है। आग लगने का कारण अब भी अज्ञात ही है। ये घटना सुपेला थाना इलाके की है।