आज का राशिफल , दिनांक 10 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 10-10-2021 2:57:20 PM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 10 अक्टूबर 2021 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनाँक 10 अक्टूबर 2021 दिन रविवार - 

मेष राशि - किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखें। इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आज आप विचार करेंगे। घरवालों के साथ कहीं माता के दर्शन करने जायेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह मिलेगी। छात्रों के लिये आज का दिन ठीक रहने वाला है। स्कन्द माता को फूल अर्पित करें, मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे।

वृष राशि - आपका दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन सफलता दिलाने वाला होगा। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटिड शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप दोस्तों के साथ कुछ खुशी के पल बितायेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन शानदार रहेगा, उनके कामों की प्रशंसा होगी। किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आपको लाभ होगा। मां दुर्गा की उपासना करें, आपके आय में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन राशि - आपका दिन बेहतरीन रहेगा। व्यापार में आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी बड़ी कंपनी से कॉल आयेगी। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरू करना चाहती हैं, तो दिन अच्छा रहेगा। माता के सामने घी का दीपक जलाएं,
जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

कर्क राशि - आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। आपके कुछ कामों में अधिक समय लगेगा, जिससे आपको ऑफिस में रुकना पड़ेगा। इस राशि वाले छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के अकाउंटेंट के लिए दिन व्यस्तता भरा रहेगा। जीवनसाथी आपको खुश होने की वजह देंगे। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। दुर्गा स्त्रोत का पाठ करें, स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

सिंह राशि - आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपके पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। सभी लोग हंसी-खुशी रहेंगे ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता आपको कोई गिफ्ट देंगे, इससे पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्ता बनी रहेगी। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल है। स्कन्द माता को मिठे का भोग लगायें, किस्मत का साथ मिलता रहेगा। 

कन्या राशि - आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीतेगा। परिवार वाले आपको अच्छी राय देंगे। आपके व्यापार में उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा। अगर जॉब चेंज करना चाहते हैं तो सोच-समझ कर ही करें। शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। लवमेट्स के रिश्तें में और मधुरता बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन में नयी नयी खुशियां आएंगी। माता को लाल चुनरी चढ़ाए, रुके हुए पैसे वापस मिलेंगे।

तुला राशि - आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। लम्बे समय से रुके हुए सरकारी कामों का निपटारा हो जायेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। परिवार के साथ माता दुर्गा की पूजा करें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

वृश्चिक राशि - आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आपकी सकारात्मक सोच कार्यों में सहयोग करेगी। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपके सभी रुके हुए काम बनेंगे।

धनु राशि - आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ेंगी, जिसे पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेगी। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा। आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। 

मकर राशि - आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे। आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा मुश्किल होगा। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं जाने का प्लान कैंसिल हो जायेगा। किसी काम में अनुमान से ज्यादा धन लाभ होगा। आपको पैसों के लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है। लवमेट्स एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे। दाम्पत्य जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त हो जायेंगी। मां दुर्गा को पान का पत्ता अर्पित करें, मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। 

कुंभ राशि - आपका दिन शानदार रहने वाला है। आप किसी रिश्तेदार से मिलाने, उनके घर जायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आपको किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होकर आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। लवमेट्स के लिए दिन यादगार रहने वाला है। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद होगा। माता के आगे माथा टेके, करोबार मेंबढ़ोतरी होगी।

मीन राशि - आपका दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए दिन बढ़िया है। साथ ही दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे। किसी कन्या के पैर छूकर आशीर्वाद लें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, सभी रद्द ट्रेनें हुई बहाल, देखे रिस्टोर हुई ट्रेनों की लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, सभी रद्द ट्रेनें हुई बहाल, देखे रिस्टोर हुई ट्रेनों की लिस्ट
छत्तीसगढ़ - गांव में पागल कुत्ते का आतंक, दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों पर कर चुका है हमला, दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - गांव में पागल कुत्ते का आतंक, दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों पर कर चुका है हमला, दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - बेटे की गर्लफ्रैंड का एबॉर्शन कराना पिता को पड़ा भारी, FIR के बाद बाप और बेटे दोनो गए जेल
छत्तीसगढ़ - बेटे की गर्लफ्रैंड का एबॉर्शन कराना पिता को पड़ा भारी, FIR के बाद बाप और बेटे दोनो गए जेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH