तीन लोगों की हत्या , अवैध संबंध बनी हत्या की वजह , ट्रिपल मर्डर से गाँव मे मची सनसनी

झारखंड , 29-09-2021 9:37:04 PM
Anil Tamboli
तीन लोगों की हत्या , अवैध संबंध बनी हत्या की वजह , ट्रिपल मर्डर से गाँव मे मची सनसनी
रांची 29 सितम्बर 2021 - झारखंड की राजधानी रांची के खलारी थाना क्षेत्र के मोहन नगर डकरा आवासीय कॉलोनी में मंगलवार की रात अवैध संबंध के एक मामले को लेकर तीन लोगों की जान चली गई. जानकारी अनुसार कॉलोनी में रहने वाला सीसीएल (CCL) कर्मी नसीब चौहान का पुत्र प्रकाश चौहान (30) का कॉलोनी के सीसीएल कर्मी देव प्रसाद मेहर (54 ) की पत्नी कौशल्या देवी के साथ अवैध संबंध था. इसको लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

रात नौ बजे इसी मामले को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था. उसी समय प्रकाश चौहान शराब के नशे में धुत होकर उसके घर पहुंच गया और दरवाजा जोर-जोर से खटखटाने लगा. देव प्रसाद मेहर ने जब दरवाजा खोला तो प्रकाश ने तुरंत उस पर चाकू से वार कर दिया. इसके बाद उसने कौशल्या देवी के ऊपर चाकू से हमला कर दिया जिससे मौके पर ही कौशल्या देवी की मौत हो गई. देव प्रसाद की 17 वर्षीय बेटी प्रभा कुमारी के ऊपर भी प्रकाश ने हमला कर दिया और उसके आंख में चाकू मार दिया जिससे वह भी वहीं पर गिर गई. इसके बाद पास में बैठा देव प्रसाद का पुत्र राहुल कुमार (15) प्रकाश से भिड़ गया.

इसके बाद घायल अवस्था में देव प्रसाद ने प्रकाश के ऊपर जोरदार लाठी से वार कर दिया जिससे वह भी वहीं पर ढेर हो गया. इस बीच शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग वहां जुटे और घायल देव प्रसाद और प्रभा को अस्पताल पहुंचाया जहां देव प्रसाद की मौत हो गई. घायल प्रभा को इलाज के रांची रिम्स में भर्ती कराया गया है।

देवप्रसाद मेहर की कौशल्या दूसरी पत्नी थी. पहली पत्नी से उसके दो बच्चे थे. बाद में कौशल्या के भी दो बच्चे हुए. पत्नी के चाल चरित्र के कारण देवप्रसाद काफी परेशान रहता था. प्रकाश के साथ भी उसका संबंध पिछले पांच सालों से था जिसके कारण इतनी बड़ी घटना हो गई।

रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि यह मामला प्रथम दृष्टि में और लोगों से मिली जानकारी के अनुसार अवैध संबंध का ही है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH