देवर ने भाभी के साथ किया रेप , गिरफ्तार होने पर बोला शराब के नशे में हो गई गलती

झारखंड , 22-09-2021 10:16:21 PM
Anil Tamboli
देवर ने भाभी के साथ किया रेप , गिरफ्तार होने पर बोला शराब के नशे में हो गई गलती
गोड्डा 22 सितम्बर 2021 - मेहरमा के तलबड़िया में देवर द्वारा भाभी के रेप का मामला प्रकाश में आया. मिली जानकारी के मुताबिक मेहरमा में बीते शाम पोखरिया फुटबॉल मैदान पर फुटबॉल टूर्नामेंट चल रहा था. मैच खत्म होने के बाद रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. महिला के लिखित आवेदन पर पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पहले तो आरोपी रेप की घटना से इनकार करता रहा, लेकिन जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने कहा कि शराब के नशे में गलती हो गई।

मामले के बारे में बताया जा रहा है कि गांव के मानवेल मुर्मू द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान दुकान लगायी गयी थी. दुकान खाली करने में देर हो गई. सुबह 3 बजे दुकान के सामानों को लेकर उसकी पत्नी सोनी किस्कू घर आ रही थी. इसी दौरान गांव के एक युवक जीतलाल मरांडी (19 वर्ष) द्वारा मौके का फायदा उठा कर उसका बलात्कार कर लिया।

इसके बाद महिला सुबह होते ही मेहरमा थाना पहुंची जहां उसने लिखित आवेदन दिया. जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और 2 घंटे के अंदर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर थाने लाया गया. थाने में युवक ने पहले तो कहा कि उसने कुछ नहीं किया है. पुलिस ने जब थोड़ी सख्ती दिखाई तो युवक ने कबूला कि उसने शराब के नशे में महिला के साथ गलत किया है. पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए युवक को कोर्ट भेज दिया. हालांकि, पुलिस ऑ न रिकॉर्ड कैमरे पर कुछ भी कहने से पीछे हट रही है।

मेहरमा थाना प्रभारी पल्लवी कुजूर केअनुसार आरोपी युवक दूर के रिश्ते में महिला का देवर लगता है. जैसे ही थाने को सूचना मिली त्वरित कार्यवाई करते हुए एसआई जितेंद्र कुमार के साथ टीम गठित कर सुबह छापेमारी के लिए भेजा गया. युवक को उसके गांव से गिरफ्तार कर लाया गया और उसे जेल भेज दिया गया।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH