पत्नी के साथ अवैध संबंध बनी हत्या की वजह , पति और पत्नी दोनों गिरफ्तार

झारखंड , 21-09-2021 2:35:32 PM
Anil Tamboli
पत्नी के साथ अवैध संबंध बनी हत्या की वजह , पति और पत्नी दोनों गिरफ्तार
गुमला 21 सितम्बर 2021 - घाघरा थाना क्षेत्र के सरांगो गांव के समीप 16 सितंबर को ट्रक चालक रामनाथ उरांव की हत्या में टेमना महतो व पत्नी सुगंती देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी प्रेसवार्ता में अनुमंडल पदाधिकारी मनीष चंद्र लाल ने दी। 

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक की हत्या अवैध संबंध को लेकर की गई थी रामनाथ की हत्या कुल्हाड़ी से मारकर टेमना महतो की थी। टेमना ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह ट्रक में खलासी का काम करता था। खलासी का काम करने के बाद जब घर लौटा तो घर का दरवाजा बंद था। अंदर झांक कर देखा तो उसकी पत्नी और रामनाथ आपत्तिजनक स्थिति में थे। जिसे देखकर उससे गुस्सा आ गया और घर में रखे कुल्हाड़ी से रामनाथ के सिर पर वार कर दिया, जिससे रामनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रामनाथ को उसकी पत्नी ने उठाकर पोखरा टोली बाघ डेगवा नाला के समीप जाकर फेंक दिया। रात भर जख्मी हालत में होने के कारण व अधिक खून बह जाने के कारण रामनाथ की मौत हो गई। 

सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने रामनाथ की पत्नी से पूछताछ की तो पत्नी ने पुलिस को अवैध संबंध की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने टेमना महतो व उसकी पत्नी से पूछताछ की। पहले तो दोनों ने हत्या करने से इंकार कर दिया। लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों टूट गए और पुलिस के समक्ष सच्चाई बता दी। 

मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने एक टीम का गठन किया था। इसी टीम थाना प्रभारी आकाश कुमार पांडेय, सब इंस्पेक्टर कौशलेंद्र कुमार के अलावा पुलिस बल के जवान भी शामिल किए गए थे। ट्रक चालक रामनाथ उरांव के शव उसके ही घर से एक किलोमीटर की दूरी पर फेंक दिया गया था। जिसकी पहले तो पहचान नहीं हुई। बाद में ग्रामीणों ने उसकी पहचान कर इसकी जानकारी मृतक की पत्नी को दी थी।
पत्नी के साथ अवैध संबंध बनी हत्या की वजह , पति और पत्नी दोनों गिरफ्तार

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH