आज का राशिफल , दिनांक 16 सितम्बर 2021 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 16-09-2021 3:40:56 PM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 16 सितम्बर 2021 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनाँक 16 सितम्बर 2021 दिन गुरुवार -

मेष राशि - आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी, जिससे आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढ़ंग से काम करेंगे। आपको किसी व्यापारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। वहां अधिकतर लोग आपकी बातों से सहमत होंगे। आप अपनी मेहनत के बलबूते काम पूरा करने में सफल होंगे। घर के बड़ों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है ।

वृष राशि - आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगे, स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। लवमेट के साथ रिश्तों में मिठास आयेगी। आपके मन में कुछ बड़े विचार आयेंगे। भरोसेमंद लोगों से समय पर सही सलाह और मदद मिलेगी। आज कुछ पढ़ने और कुछ नया सीखने में रुचि लेंगे। सरकारी अफसरों को उनके मनपसंद जगह पर ट्रांसफर मिलेगा।

मिथुन राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। इस राशि के लेखकों के लिए दिन बहुत बढ़िया है। कोई नई स्टोरी लिखने के लिये मन में नया टॉपिक आयेगा। आपका करियर नये रूप में उभरेगा। आज आपके साथ सब कुछ ठीक रहेगा। कार्यों में साथियों से मदद मिलेगी। आय के नये स्त्रोत मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज आपको घर की कोई ख़ास बात पता पता चलेगी।

कर्क राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बितायेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं। किसी स्थिति को लेकर ज्यादा सोचने की वजाय उस पर एक्शन लेना बेहतर होगा। आज सब कुछ अपने सोचे हुए तरीके से होने की उम्मीद न रखें, तो बेहतर होगा। विद्यार्थियों के लिए  दिन अच्छा रहने वाला है। 

सिंह राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा। जिस काम को पूरा करना चाहेंगे, उसे समय से पूरा करने में कामयाब होंगे। किसी पुराने मित्र से मिलने और उसके घर जाने का मन बनायेगे। आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट जायेंगे। कोई भी बात सोच-विचार कर ही कहें, वरना विवाद होने की स्थिति बन सकती है। लवमेट्स अपनी शादी की बात घर पर करेंगे। 

कन्या राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अगर आप काम को करते समय अपने मन को शांत रखेंगे, तो आपका काम आसानी से सफल होगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं, आज उनके लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आयेंगे। मनोरंजन से जुड़े फालतू खर्च होगा। आपका कोई दोस्त आपसे आर्थिक सहयोग मांगेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। लवमेट्स एक दूसरे की कद्र करेंगे।

तुला राशि - आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। लोग आपके विचारों को सुनने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। इस राशि के लोगों को किसी करीबी से कोई खुशखबरी मिलेगी, जिससे आप ख़ुशी से झूम उठेंगे। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लेंगे और सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे। दाम्पत्य जीवन में पहले की अपेक्षा आज ज्यादा खुशिया आएंगी। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे।

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपकी कोशिश पूरी तरह से सफल होगी। दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियां मनाएंगे। आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। मानसिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। किसी बात को लेकर आपके मन की शंका दूर होगी। परिवार और समाज के लोग आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे। बातचीत और भाषण कला में बहुत हद तक सफलता मिलेगी। आपकी बातों का लोगों पर गहरा असर पड़ेगा।

धनु राशि - आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको पकड़ मजबूत करने के अवसर प्राप्त होंगे। आसपास के लोगों या साथ काम करने वालों की तारीफ करने से आपको फायदा होगा। आपको लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। धन लाभ के बड़े मौके मिलेंगे। नए कारोबार की रूपरेखा तौयार करेंगे। किसी खास व्यक्ति से आप अपने मन की बातें शेयर करेंगे। आज आपके माता के सेहत में सुधार आयेगा। 

मकर राशि - आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कंपनी से जॉब के लिये कॉल आ सकती है। मन में किसी मामले को लेकर थोड़ी बेचैनी हो सकती है। आसपास के किसी व्यक्ति के बारे में आपको गलतफहमी हो सकती है, एसी स्थिति से आपको बचना चाहिए। घर में नन्हें मेहमान के आगमन से घर का माहौल उत्सव जैसा होगा। लवमेट्स आपको मन पसंद गिफ्ट देंगे। 

कुंभ राशि - आज आपका रूझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।आपके रुके हुए कार्य पूरे हो जायेंगे, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी। आप खुद को फिट और तरोताजा महसूस करेंगे। दिन खत्म होते-होते आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपने दोस्तों से मुलाकात करने का समय मिलेगा। छात्रों के लिए दिन शानदार रहने वाला है।  

मीन राशि - आज किस्मत आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं, वो किसी फ्रेंड की मदद से पूरा हो जाएगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर है। आप तरोताजा महसूस करेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, जिससे आप अपने कार्यों को समय से पहले पूरा कर लेंगे। आपको किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर मिलेगी। कुछ अवसरों का फायदा आपको मिलेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH