बस और कार में जबरदस्त टक्कर से कार में लगी आग , कार सवार 05 लोग जिंदा जले

झारखंड , 15-09-2021 9:56:41 PM
Anil Tamboli
बस और कार में जबरदस्त टक्कर से कार में लगी आग , कार सवार 05 लोग जिंदा जले
रामगढ़ 15 सितम्बर 2021 - रामगढ़  जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र में मुरबंदा लारी के पास एक बस और कार में आमने-सामने टक्कर हो गई. बुधवार को हुई इस भीषण टक्कर में बस कार पर चढ़ गई. इसके बाद दोनों वाहनों से आग की लपटें उठनें लगीं. इस हादसे में कई लोग वाहनों में फंस गए. कार में पांच लोग सवार थे, जो जिंदा जल गए. सभी बिहार के बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक रामगढ़ बोकारो NH 23 मार्ग पर लारी स्थित आवासीय विकलांग स्कूल के पास बुधवार की सुबह करीब आठ बजे एक यात्री बस व कार में सीधी टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में कार सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई।

वहीं, बस में बैठे दर्जनों यात्री घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक महाराजा नामक यात्री बस रामगढ़ से धनबाद जा रही थी. वहीं, हादसे में वैगन आर कार पर सवार पांच लोगों की मौत हो गई है. वे सभी लोग बिहार के थे. हालांकि बस के अगले हिस्से में आग लगते ही अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. घटना के बाद अफरा-तफरी में सवार यात्री बस से उतर कर किसी तरह से जान बचाई.घटना के वक्त यहां जोरदार बारिश हो रही थी. बारिश की वजह से मौके पर घटनास्थल पर स्थानीय लोग सामने नहीं आ पा रहे थे. घटना की सूचना पाकर रजरप्पा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विपिन कुमार सदल-बल मौके पर पहुंच गए. धू-धू कर जलते बस में लगी आग पर काबू पाने के लिए रामगढ़ से दमकल टीम को बुलाया गया है. घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमी हुई है।

पुलिस के अनुसार बस कार के उपर चढ़ गयी और कार में आग लग गई, जिससे उसमें बैठे एक लड़के एवं दो महिलाओं समेत सभी पांच लोगों की जलकर मौत हो गयी. रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि सुबह लगभग आठ बजे एक वैगन आर कार की दूसरी तरफ से आ रही बस से रामगढ़ जिले के रजरप्पा पुलिस थाना क्षेत्र में गोला-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर मुरबंदा लारी के निकट आमने सामने की भीषण टक्कर हो गयी. बस कार के उपर चढ़ गयी. कार में सवार सभी पांच लोग वहीं बुरी तरह फंस गये. थोड़ी ही देर बाद कार में आग लग गयी और एक लड़के एवं दो महिलाओं समेत सभी पांच लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गयी. दुर्घटना में मारे गये लोगों के शव इतनी बुरी तरह जल गये हैं कि उनकी पहचान मुश्किल हो गया है।

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि सभी शवों को अंत्य परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है.उन्होंने बताया कि वैगन आर के पूरी तरह जल जाने के कारण गाड़ी की पंजीकरण संख्या के अलावा अन्य विवरण नहीं मिल सका है. गाड़ी पटना के आलोक रौशन के नाम पंजीकृत है. मृतकों की पहचान एवं अन्य कार्रवाई के लिए पटना पुलिस से संपर्क किया गया है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH