छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , कांग्रेस विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष के बेटे पर जानलेवा हमला , कई आरोपी हिरासत में
रायपुर , 13-09-2021 2:23:19 AM
रायपुर 12 सितम्बर 2021 - राजधानी रायपुर के शंकर नगर इलाके में रविवार को एक मारपीट की हाईप्रोफाइल घटना हो गई जिसमें कुछ लोगो ने कांग्रेस विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के बेटे अमन मंडावी के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी है। अमन मंडवी अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाकर लौट रहा था। आरोपी युवकोें ने अमन मंडावी की हाथ मुक्कों से जोरदार पिटाई कर दी। बदमशों के द्वारा किये गये हमले में विधायक पुत्र के सिर और हाथ में चोट आई है इस मामले में खम्हारडीह थाने की पुलिस ने कुछ युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
युवकों के एक गुट ने विधायक और छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के बेटे अमन मंडावी पर जानलेवा हमला किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच युवकों को फिलहाल हिरासत में लिया है और इनसे पूछताछ जारी है, सभी बदमाश राजातालाब इलाके के रहने वाले हैं। मनोज मंडावी का बेटा अमन मंडावी अपने कुछ दोस्तों के साथ शंकर नगर इलाके में लंच करने गया हुआ था।
यहां युवकों का दूसरा गुट विधायक के बेटे अमन मंडावी और उसके साथियों से उलझ पड़ा। एक दूसरे पर को कमेंट पास करने की वजह से मामला और बिगड़ा। अमन के साथ राजा तालाब इलाके के लड़कों ने बहस शुरू कर दी। धक्का देने लगे। अमन के साथ मौजूद लड़कों ने विरोध किया तो दूसरे गुट ने अमन और इसके साथियों की पिटाई शुरू कर दी। अमन मंडावी को लात घूंसों से पीटा इससे उसे चोटें भी आई हैं फिलहाल मामले में छानबीन जारी है।















