छत्तीसगढ़ - बिलासपुर के बाद रायगढ़ स्टेसन में बड़ा रेल हादसा होते होते बचा

रायगढ़ , 11-09-2021 2:10:05 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर के बाद रायगढ़ स्टेसन में बड़ा रेल हादसा होते होते बचा
रायगढ़ 11 सितम्बर 2021 - बिलासपुर रेल मंडल में ट्रेनों का परिचालन सुरक्षित नहीं रह गया है। बिलासपुर के बाद अब रायगढ़ स्टेशन में प्लेटफार्म की जगह दूसरी रेल लाइन में ट्रेन घुसने की घटना सामने आई है। प्रथम दृष्टया स्टेशन मास्टर को दोषी मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही मामले को गंभीरता से जांच करने का निर्देश भी दिया गया है।

घटना शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे की है। 08738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल ट्रेन इसी समय पर रायगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचती है। जैसे ही ट्रेन के रायगढ़ पहुंचने का संकेत मिला। इस पर ड्यूटीरत स्टेशन मास्टर को प्लेटफार्म तीन के लिए सिग्नल देना था। लेकिन, उन्होंने लाइन नंबर पांच का सिग्नल दिया। जहां प्लेटफार्म की सुविधा ही नहीं है। इस पर ट्रेन उसी लाइन में घुस गई। अभी होम सिग्नल पार ही की थी कि अचानक चालक एके गुप्ता की नजर पड़ी। वह समझ गए कि ट्रेन गलत लाइन पर जा रही थी। इस पर चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।

ट्रेन पाइंट से पहले खड़ी हो गई। इस पर चालक ने वाकी-टाकी के जरिए इस मामले की सूचना दी। जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर से लेकर रेलवे अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। दरअसल यह बड़ी चूक थी। इस तरह की लापरवाही दुर्घटना का कारण भी बन सकती है। सभी मौके पर पहुंचे और स्टेशन मास्टर ने मेमो देकर ट्रेन को पीछे करवाया। वापस आने के बाद ट्रेन को जिस प्लेटफार्म पर जाना था वहां पहुंची। इस घटना के चलते ट्रेन करीब आधे घंटे तक खड़ी रही।

इस दौरान कई यात्री वहीं उतरकर स्टेशन से बाहर निकले। चूंकि इस लापरवाही के लिए प्रथम दृष्टया सिग्नल देने वाले स्टेशन मास्टर को ही दोषी माना गया, इसलिए तत्काल उन्हें निलंबित कर दिया गया। बीते मंगलवार को इसी तरह की घटना बिलासपुर स्टेशन में हुई थी। यहां झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर को प्लेटफार्म चार के बजाय बाइपास रेल लाइन का सिग्नल दे दिया गया था। इस घटना के लिए दो स्टेशन मास्टर को निलंबित किया गया था।

चार दिन के भीतर एक ही तरह की दो घटनाओं के बाद यह तो स्पष्ट है कि इसके पीछे कोई बड़ी वजह है। सालों से रेलवे में सेवा देने वाले अनुभवी स्टेशन मास्टर आखिर ऐसी गलती क्यों कर रहे हैं। रेल प्रशासन इस पर गंभीरता से विचार नहीं कर रहा है।

इस बारे में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी साकेत रंजन का कहना है की
सिग्नल देने के क्रम में कुछ भ्रम हुआ था। इसे समय पर दूर कर लिया गया है। ट्रेन को उसके नियत प्लेटफार्म पर लिया गया। घटना की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया आन ड्यूटी स्टेशन मास्टर को निलंबित किया गया है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH