आज का राशिफल , दिनांक 09 सितम्बर 2021 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 09-09-2021 2:28:34 PM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 09 सितम्बर 2021 दिन गुरुवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनाँक 09 सितम्बर 2021 दिन गुरुवार - 

मेष राशि - आज सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आपका कला के क्षेत्र की तरफ रुझान बढ़ेगा। आपको व्यापार से लाभ तो होगा, लेकिन
आपके घर के खर्चों में वृद्धि भी होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। आपके बच्चें आपको खुश होने की वजह देंगे। घर की परेशानियों से राहत मिलेगी  

वृष राशि - आज का दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट करेंगे। छात्रों को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल में बदलाव करने की जरूरत है। आप अपने करियर को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी।

मिथुन राशि - आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। पारिवारिक कार्यों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका समय बच्चों के साथ अधिक बीतेगा। साथ ही उनको कुछ अच्छा सीख भी देंगे। कोई मित्र आपसे मिलने आपके घर आयेंगे। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। लवमेट के लिए दिन बढ़िया है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कर्क राशि - आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों का ट्रांसफर उनके मनपसंद जगह पर होगा। आज हो सके तो उधार के लेन-देन से बचें। आपको व्यापार में धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपका सपोर्ट करेंगे, जिससे ऑफिस का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। इस राशि के छात्रों के लिए दिन अच्छा है। लवमेट्स को उपहार मिलेगा।

सिंह राशि - आज का दिन समान्य रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए नयी योजना बनायेंगे। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी बड़ी कंपनी के साथ मीटिंग करेंगे। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। आपकी उलझने कम होंगी। लवमेट के लिए दिन अनुकूल है। इंजीनियर्स के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के लिए ईमेल आयेगा। इसलिए, समय-समय पर अपना मेल चेक करते रहें। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या राशि - आज का दिन यात्रा में बीतेगा, जो ऑफिस के काम से जुड़ी होगी। इस दौरान किसी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ा कोई अच्छा समाचार मिलेगा। लवमेट के लिए दिन बढ़िया है। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहें है तो आज ले लीजिए। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। 

तुला राशि - आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप फिजूल खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे करने में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष पहले से ज्यादा मजबूत रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का प्रमोशन होने के योग बने हुए है। आर्किटेक स्टूडेंट के लिए किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के ऑफर आयेंगे। 

वृश्चिक राशि - आज का दिन खुशनुमा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप किसी दोस्त की मदद
करने के लिए उसके घर जायेंगे। ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। साथ ही आपकी पदोन्नति भी हो सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक और सामजिक कार्यों से जुड़े लोगों की तारीफ होगी। परिवार के साथ रात को डिनर का प्लान बनायेंगे । 

धनु राशि - आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है, बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मकर राशि - इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। ऑनलाइन क्लास से कुछ नया सीखने को मिलेगा। परिवार में एकता का माहौल रहेगा। किसी कार्य को लेकर सब एक मत होंगे। जीवनसाथी को कुछ अच्छा उपहार देंगे, जिससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जो लोग ऑफिस का काम घर से कर रहे हैं, उनको अपने काम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। महिलाएं घर का कार्य जल्दी समाप्त करके परिवार वालों पर ध्यान देंगी।

कुंभ राशि - आज का दिन सामान्य रहेगा। राजनिति से जुडे़ लोगों का दिन अच्छा है, आपकी बातो से लोग प्रभावित होंगे। आपकी सोच में सकरात्मकता आयेगी। महिलाएं शॉपिंग करते समय खुद को थोड़ा काबू में रखें, नहीं तो खर्च बढ़ सकता है। इस राशि के थिएटर से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बढ़िया है।  आपके काम की तारीफ होगी। विवाहितों के लिए भी दिन बढ़िया रहेगा।

मीन राशि - आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें। आज जितना हो सकें दूसरों की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरूआत करें, तो सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आपको सावधानी बरतनें की आवश्यकता है। छात्रों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है, पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - फरार सटोरिया गगन अग्रवाल गिरफ्तार,  विकास अग्रवाल और विनय अग्रवाल साथ मिलकर चलाता था सट्टा रैकेट
छत्तीसगढ़ - फरार सटोरिया गगन अग्रवाल गिरफ्तार, विकास अग्रवाल और विनय अग्रवाल साथ मिलकर चलाता था सट्टा रैकेट
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव बरपा रहा है कहर, पारा पंहुचा 39 डिग्री के पार, अभी और चढ़ेगा पारा
छत्तीसगढ़ में सूर्यदेव बरपा रहा है कहर, पारा पंहुचा 39 डिग्री के पार, अभी और चढ़ेगा पारा
आज का राशिफल, दिनांक 11 मार्च 2026 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 11 मार्च 2026 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
प्रदेश में दिखने लगा युद्ध का असर, LPG सिलेंडर की सप्लाई हुई ठप्प, अब बुकिंग के 25 दिन बाद मिलेगा सिलेंडर
प्रदेश में दिखने लगा युद्ध का असर, LPG सिलेंडर की सप्लाई हुई ठप्प, अब बुकिंग के 25 दिन बाद मिलेगा सिलेंडर
छत्तीसगढ़ - विद्या विहार कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 08 युवतियों को लिया गया हिरासत में
छत्तीसगढ़ - विद्या विहार कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 08 युवतियों को लिया गया हिरासत में
छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित हायवा ने पैदल चल रही महिला को कुचला, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित हायवा ने पैदल चल रही महिला को कुचला, मौके पर ही हुई मौत
साली को जीजा ने सपने में छेड़ा, साली ने दर्ज कराई FIR, 07 साल बाद आरोपी जीजा हुआ दोषमुक्त
साली को जीजा ने सपने में छेड़ा, साली ने दर्ज कराई FIR, 07 साल बाद आरोपी जीजा हुआ दोषमुक्त
छत्तीसगढ़ - साय केबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म, मीटिंग में लिए गए यह 10 अहम फैसले
छत्तीसगढ़ - साय केबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म, मीटिंग में लिए गए यह 10 अहम फैसले
छत्तीसगढ़ - गांव में झाड़ फूंक करने वाले बैगा की गला रेतकर हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में झाड़ फूंक करने वाले बैगा की गला रेतकर हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
पड़ोसी के साथ माँ ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार, नाराज पड़ोसी ने महिला के बेटे को..
पड़ोसी के साथ माँ ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार, नाराज पड़ोसी ने महिला के बेटे को..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH