बड़ी खबर - अक्षय कुमार , सलमान और अजय देवगन सहित 38 एक्टर्स के खिलाफ केस दर्ज , जानिए क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड , 08-09-2021 7:40:18 PM
Anil Tamboli
बड़ी खबर - अक्षय कुमार , सलमान और अजय देवगन सहित 38 एक्टर्स के खिलाफ केस दर्ज , जानिए क्या है पूरा मामला
मुंबई 08 सितम्बर 2021 - बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स से जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार, सलमान खान और अजय देवगन समेत 38 सेलेब्रिटीज के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है। 

दरअसल, ये मामला जुड़ा है एक रेप पीड़िता की पहचान को लेकर 2019 में हैदराबाद में एक महिला के साथ गैंगरेप और इसके बाद उसे जलाकर मार देने का भयावह केस सामने आया था। इस घटना पर आम लोगों से लेकर बॉलीवुड, टॉलीवुड से जुड़े सेलेब्रिटीज ने आवाज उठाई थी। सभी ने सोशल मीडिया के जरिए न्याय की मांग की थी। वहीं, अब इसी के चलते वो कानूनी पचड़े में फंस गए हैं।

आपको बता दें, साल 2019 में हैदराबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था जिसमें 4 लोगों ने एक लड़की का रेप करने के बाद उसे जिंदा जला दिया था। इस घटना ने सभी लोगों को झकझोर दिया था और सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी नाराजगी जताई थी। आम लोगों के अलावा सिलेब्रिटीज ने भी घटना पर दुख और नाराजगी जताई थी। इसी दौरान कुछ सिलेब्रिटीज ने पीड़ित लड़की की पहचान उजागर कर दी थी जिसके बाद अब उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अजय देवगन , अक्षय कुमार , सलमान खान , रकुलप्रीत सिंह सहित 38 इंडियन सिलेब्रिटीज पर रेप पीड़िता की पहचान सोशल मीडिया पर उजागर करने का मामला दर्ज किया गया है। इन सिलेब्रिटीज में बॉलिवुड के अलावा साउथ की फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी शामिल हैं। कानून के मुताबिक किसी भी रेप पीड़िता का नाम, तस्वीर या असल पहचान कहीं भी उजागर करना कानूनन अपराध है।

सिलेब्रिटीज के खिलाफ यह केस दिल्ली के एक वकील गौरव गुलाटी ने दर्ज किया है। उन्होंने सब्जी मंडी पुलिस थाने में इंडियन पीनल कोड की धारा 228A के तहत मामला दर्ज कर तीस हजारी कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है। अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि दूसरों के लिए उदाहरण बनने के बजाय इंडियन सिलेब्रिटीज नियमों को तोड़ते हुए पीड़िता की पहचान उजागर कर रहे हैं। वकील ने अपनी याचिका में इन सभी सिलेब्रिटीज की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH