छत्तीसगढ़ में सामने आया लव , सेक्स और धोखा का नया मामला , पढ़े पूरी खबर

धमतरी , 28-08-2021 7:18:25 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में सामने आया लव , सेक्स और धोखा का नया मामला , पढ़े पूरी खबर
धमतरी 28 अगस्त 2021 -  धमतरी में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और उसकी अश्लील तस्वीरें वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने 7 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले तो युवती से दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर अपने घर ले गया और सात दिनों तक दुष्कर्म करता रहा।

इस दौरान युवती की अश्लील फोटो ले लिए और संबंध बनाने का दबाव बनाता रहा मना करने पर आरोपी ने यह फोटो वायरल कर दिया मामला दुगली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नवापारा निवासी एक युवती की करीब डेढ़ साल पहले दुगली के बेधवापाथरा गांव के रहने वाले प्रलेश नेताम (21) से जान पहचान हुई थी। इसके बाद युवती 6 से 8 अगस्त के बीच अपनी सहेली के भाई की शादी में शामिल होने के लिए ग्राम मुरुमतरा गई थी।

प्रलेश भी लड़के वालों की ओर से शादी में आया था। युवती और प्रलेश फिर मिले तो दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। इस बीच प्रलेश ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा।

शादी के बाद 10 अगस्त को प्रलेश युवती को अपने घर बेधवापथरा ले गया। यहां प्रलेश ने युवती से शादी की बात कही और अपने साथ रोक लिया।दोनों करीब सात दिनों तक साथ रहे आरोप है कि इस दौरान प्रलेश रोज युवती से दुष्कर्म करता रहा एक दिन पास के जंगल में ले गया और अश्लील फोटो भी लिए।

आरोपी ने इसके बाद शादी से इनकार कर दिया और किसी को बताने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद भी आरोपी ने युवती का पीछा नहीं छोड़ा। अलग-अलग नंबर से कॉल कर संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। युवती के मना करने पर उसकी फोटो वॉट्सऐप पर वायरल कर दी आरोपी ने 18 अगस्त को कॉल कर युवती को इसकी जानकारी भी दी।

युवती के जीजा ने एक दिन मोबाइल पर वॉट्सऐप ग्रुप में फोटो देख ली। उन्होंने नंबर चेक किया तो अंजान था। इस पर जीजा ने युवती के परिजनों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद परिजन युवती को लेकर गुरुवार को थाने पहुँचे और FIR दर्ज करा दी।

पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए आरोपी को 07 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH