आज का राशिफल , दिनांक 28 अगस्त 2021 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 28-08-2021 10:57:23 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल ,  दिनांक 28 अगस्त 2021 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनाँक 28 अगस्त 2021 दिन शनिवार - 

मेष राशि - आज आपके दिन की शुरूआत अच्छी रहेगी। आज छात्रों को कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना बन रही है  जिससे करियर में बदलाव आयेगा। अगर आप नया वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। आज आपको पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। आपकी सोच में सकरात्मक बदलाव आयेगा जो आपके लिए काफी लाभदायक साबित होगा। इस राशि की महिलाओं के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिये ऑफर आयेगा।

वृष राशि - आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा।  इस राशि के लोगों को अपने विरोधियों से जीत हासिल होगी। आप अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए उनको थोड़ा ज्यादा समय दें और उनकी बात सुनें। आज आपको पहले से चल रही ई.एम.आई. से छुटकारा मिलेगा। आज आप नया उद्योग शुरू करने का मन बनायेंगे। आज ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट के प्रति अपने मत रखने में दिक्कतें आयेंगी बेहतर यही होगा कि आज आप अपनी राय देने से बचें।

मिथुन राशि - आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है आज इन्हें अपने लेखन शैली में सफलता मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। आज आप जो भी काम करना चाहेंगे वो पूरे हो जाएंगे। किसी भी कार्यों को पूरा करने के लिए आज आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज आप नई चुनौतियों के प्रति तैयार रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने भी जाएंगे।

कर्क राशि - आज का दिन लाभ देने वाला है। आज परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। इस राशि वाली महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है उन्हें अपने मायके की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। आज आपके विचारों को ऑफिस में सीनियर्स की तरफ से पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। इस राशि के लोग आज भविष्य के लिए कोई खास निर्णय ले सकते हैं जो आगे चलकर कारगर साबित होगा। आज आपको मिलने वाले प्रेम और सम्मान अन्य दिन की अपेक्षा से अधिक रहेगा।  

सिंह राशि - आज का दिन समान्य रहेगा। आज आप अपनी संतान की सफलता से प्रसन्न होंगे। अगर आप घर में परिवर्तन संबंधी कोई निर्णय लेना चाहते हैं तो आपके लिए दिन अच्छा है। बिजनेसमैन को अपना बिज़नेस बढ़ाने में आज अपने बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आज आपका झुकाव परिवारजनों के प्रति होगा  जिससे कुछ समय से चल रही पारिवारिक कलह आज दूर हो जाएगी। आज लोगों से मिलने पर आप सकारात्मक बातों का ही प्रयोग करें।

कन्या राशि - आज का दिन थोड़ा व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपके पिता अचानक से कोई गिफ्ट देकर आपको सरप्राइज करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में आज आपको सफलता हासिल होगी। आज अपने बच्चों के साथ समय व्यतीत करेंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को आज सोच-समझकर कर फैसला लेने की जरूरत है। छात्रों को अपने करियर के प्रति कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज लोगों के बीच अपनी छवि बनाने का पूरा मौका मिलेगा। 

तुला राशि - आज आप किसी बात को लेकर थोडी उलझन में रहेंगे। महिलाओं के मन में कुछ नया करने की इच्छाएं जागृत होंगी। आपको घर के बड़ों से धन की प्राप्ति होगी। आज आप अपना पैसा किसी धार्मिक काम में लगाएंगे तो आपको पारिवारिक खुशी मिलेगी। आज आपके जरूरी कार्यो में जीवनसाथी का योगदान कारगर साबित होगा।  इस राशि वाले छात्र नौकरी के आवेदन फार्म भरना चाह रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। आज घर से बाहर निकलने पर सावधानीपूर्वक वाहनों का प्रयोग करें। 

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है आप अपने साथी से मन की बात शेयर करेंगे। इस राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपकी कंपनियों को नेशनल और इंटरनेशनल आयात-निर्यात में लाभ की प्राप्ति होगी। आज आप अपने मित्र के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।

धनु राशि - आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। इस राशि वाले अगर आज नई योजनाएं शुरू करना चाह रहे हैं तो उसे टालें नहीं बल्कि शुरू कर दें। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी करने वाले लोगों को आज अपने सहकर्मियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज आप पास आये नए मौकों को हाथ से न जाने दें। इस राशि वाले लवमेट्स के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज घर पर आपके विवाह की बात होगी। 

मकर राशि - आज आपका दिन उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। आज आपका समय दोस्तों और भाई-बहनों के साथ बितेगा जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आपको किसी समारोह में भी जाने का अवसर मिलेगा। इस राशि वाले लवमेट का अपने साथी के प्रति अन्य दिन की अपेक्षा अधिक झुकाव रहेगा। कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है नये लोगों के साथ डील पक्की होगी। आज के दिन आप पिछली की गई गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे। 

कुंभ राशि - आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आज आपको ज़मीन जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी। आज जीवनसाथी के साथ मीठी नोंक-झोंक होगी इससे आपके रिश्तों में और मिठास बढ़ेगी। साथ ही आप उन्हें सरप्राइज करने के लिए कोई उपहार दे सकते हैं। आप आज किसी अपने की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरूआत करें, सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इस राशि के छात्रों के लिए आज के दिन थोड़ा और पढ़ाईं में ध्यान देने की जरूरत है।

मीन राशि - आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर के मामले में आप अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां लेंगे। आज आप किसी को भी अपनी बातों से सहमत कर लेंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। इस राशि के थिएटर से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बढ़िया है कार्यक्षेत्र में उन्नति के नये रास्ते मिलेंगे किसी पुराने काम में कामयाबी मिलने के बाद लोग आपको तारीफ से सराबोर कर देंगे। आज घर में सभी के साथ बेहतरीन पल बीताएंगे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH