आज का राशिफल , दिनांक 24 अगस्त 2021 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 24-08-2021 11:55:15 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल ,  दिनांक 24 अगस्त 2021 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनाँक 24 अगस्त 2021 दिन मंगलवार - 

मेष राशि - आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके कामों की आज प्रशंसा होगी। कार्यों में किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से जड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप दोस्तों के साथ कुछ खुशी के पल बितायेंगे। अचानक कहीं बाहर जाने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशियांं आएंगी।

वृष राशि - आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट देंगे जिससेआप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आप किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश करेंगे।आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस में आपको कुछ लोगों से मदद भी मिलेगी। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। आज आपके कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है, जिससे वह काम थोड़ी देर से पूरा होगा। आपको अच्छे फल पाने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आज आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा। 

कर्क राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा। इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आप तनाव की स्थिति में आ सकते हैं। लेकिन, जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिये अच्छा रहेगा। आपको किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए।

सिंह राशि - आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीतेगा। पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपके काम से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होने की सम्भावना है। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत बनेगा। आज आपका दोस्त आपसे मिलने घर आयेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि - आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए काल आयेगी। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरू करना चाहती हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा। 

तुला राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज कहीं रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कैंसिल कर सकते हैं। ऑफिस में काम ज्यादा होने की वजह से आज आप घर देर से जायेंगे। साथ ही किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत लग सकती है। आज आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बितायेंगे। आज आप कोई भी फैसला लेने से पहले घरवालों की सलाह जरूर लें। आज आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं।

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नयी गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा। आज रुके हुए सरकारी काम पूरे हो जायेंगे। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। दोस्तों की सलाह आपके बहुत काम आएगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। मेहनत से आपको काम में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में नयापन आयेगा।

धनु राशि - आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी। साथ ही आपको बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा। 

मकर राशि - आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती है। आपको अपनी मनपसंद कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आयेगी। आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वाकांक्षाएं बढ़ भी सकती है। आज हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। आज आप धार्मिक कार्यों में ज्यादा रूचि लेंगे। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का अनुष्ठान भी करवाएंगे।

कुंभ राशि - आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा। आज आपको प्रसिद्धि मिलेगी। आज मन की कोई खास इच्छा पूरी होगी। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे जिसमें आप सफल भी होंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलायेगी।

मीन राशि - आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। मेहनत के बल पर आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं  जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आयेंगे। आपको किसी भी वाद-विवाद से बचने की जरूरत है।  किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति होगी।

ताज़ा समाचार

साली को जीजा ने सपने में छेड़ा, साली ने दर्ज कराई FIR, 07 साल बाद आरोपी जीजा हुआ दोषमुक्त
साली को जीजा ने सपने में छेड़ा, साली ने दर्ज कराई FIR, 07 साल बाद आरोपी जीजा हुआ दोषमुक्त
छत्तीसगढ़ - साय केबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म, मीटिंग में लिए गए यह 10 अहम फैसले
छत्तीसगढ़ - साय केबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म, मीटिंग में लिए गए यह 10 अहम फैसले
छत्तीसगढ़ - गांव में झाड़ फूंक करने वाले बैगा की गला रेतकर हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में झाड़ फूंक करने वाले बैगा की गला रेतकर हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
पड़ोसी के साथ माँ ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार, नाराज पड़ोसी ने महिला के बेटे को..
पड़ोसी के साथ माँ ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार, नाराज पड़ोसी ने महिला के बेटे को..
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट महिला को गोपाल गोयल ने बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट महिला को गोपाल गोयल ने बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इन 145 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 10वी पास भी कर सकते है आवेदन, सेलरी 20000 प्रतिमाह
छत्तीसगढ़ - इन 145 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 10वी पास भी कर सकते है आवेदन, सेलरी 20000 प्रतिमाह
राज्य के परिवहन मंत्री पराई महिला के साथ मना रहे थे रंगरेलियां, अचानक आ गई पत्नी, फिर हुआ यह..
राज्य के परिवहन मंत्री पराई महिला के साथ मना रहे थे रंगरेलियां, अचानक आ गई पत्नी, फिर हुआ यह..
छत्तीसगढ़ - दुर्ग के बाद इस जिले में हो रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा
छत्तीसगढ़ - दुर्ग के बाद इस जिले में हो रही थी अफीम की खेती, पुलिस ने मारा छापा
छत्तीसगढ़ - दो जिगरी दोस्तो ने एक ही पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, गांव में शोक की लहर
छत्तीसगढ़ - दो जिगरी दोस्तो ने एक ही पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, गांव में शोक की लहर
सक्ती - पूरे वर्ल्डकप के दौरान सक्ती में नही पकड़ाया एक भी सटोरिया, क्या सक्ती हुआ सट्टा मुक्त या फिर बात है कुछ और..
सक्ती - पूरे वर्ल्डकप के दौरान सक्ती में नही पकड़ाया एक भी सटोरिया, क्या सक्ती हुआ सट्टा मुक्त या फिर बात है कुछ और..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH