छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस आई फूल फॉर्म में , SP के निर्देश पर हुई अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही

रायगढ़ , 26-06-2021 1:52:49 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस आई फूल फॉर्म में , SP के निर्देश पर हुई अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही
रायगढ़ 25 जून 2021 - रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा को प्रतिबंधित करने समय-समय पर सभी थाना क्षेत्र अन्तर्गत विशेष अभियान चलाया जा रहा है । पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब पर 10 दिवसीय अभियान चलाया गया था, जिसमें आबकारी एक्ट के कुल 228 प्रकरणों में 1,546 लीटर अवैध शराब जप्त कर 232 व्यक्तियों के ऊपर कार्यवाही की गई थी इनमें 58 आरोपियों को आबकारी एक्ट के गैर जमानती प्रकरणों में जेल भेजा गया था।

स्थायी वारंटियों एवं फरार आरोपियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान में सभी थाना क्षेत्र अन्तर्गत अपेक्षाकृत कार्रवाई की गई है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर पिछले दिनों शहर के बड़े सट्टा खाईवाल जावेद खान पर कोतवाली पुलिस जुआ एक्ट के साथ प्रतिबंधक कार्रवाई कर जेल भेजा था एसपी संतोष सिंह अब सट्टा जैसी समाजिक बुराई का जिले में पूरी तरह जड़ सहित उखाड़ने की ठान लिए हैं।

यही वजह है की पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह व एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा दिशा निर्देशन पर सभी थाना क्षेत्र अन्तर्गत अभियान चलाकर लुक छुप कर सट्टा पट्टी लिखने वालों पर थानों में टीम बनाकर कार्रवाई की गई है।

इस अभियान दौरान एक ही दिन में 77 व्यक्तियों को मुखबिर लगाकर लाखों की सट्टा-पट्टी एवं नकदी रकम 1,15,935 के साथ गिरफ्तार गया है सभी पर 4 (क) और जुआ एक्ट की कार्रवाई की गई है।

सट्टा-पट्टी के साथ पकड़े गये कुछ आरोपियों पर पूर्व में भी जुआ एक्ट के साथ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है, थाना प्रभारियों द्वारा ऐसे आरोपियों को थाने में अवैधानिक कार्यों से दूर रहकर बेहतर तरीके से जीवन यापन करने की कड़ी हिदायत दिया गया है।

अभियान दौरान की गई कार्रवाई में थाना कोतवाली में 20 , थाना/चौकी खरसिया में 14 , चक्रधरनगर में 10 , जूटमिल चौकी में 05 , बरमकेला, कोसीर, घरघोड़ा में 4-4 , कोतरारोड़ , छाल , सरिया में 3-3 , सारंगढ, पूंजीपथरा , तमनार में 2-2 तथा भूपदेवपुर में 01 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई है।

जिले में अब तक 52 पत्ती तास खेले पकड़े गये जुआरियों पर जुआ एक्ट के 78 प्रकरण बनाये गये है जिनमें 317 व्यक्तियों से नकदी ₹3,79,475 की जप्ती की गई है ।

वहीं क्रिकेट सट्टा के बड़े खाईवाल सहित सट्टा-पट्टी लिखने आरोपियों को पकड़ा गया है, अब तक सट्टा एक्ट के तहत 193 प्रकरणों में 197 व्यक्तियों पर कार्रवाई की जा चुकी है, जिसमें नकदी 3,46,280 के साथ सट्टा खिलाने में प्रयुक्त मोबाईल, लैपटॉप, टीवी व करोड़ों की सट्टा-पट्टी का हिसाब जप्त किया गया है ।

इस प्रकार आज दिनांक तक जुआ सट्टा के 271 प्रकरण में 514 व्यक्तियों से 7,25,755 नगदी की जप्ती की गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा समय-समय पर सूचना, शिकायत अनुरूप अवैध शराब, जुआ-सट्टा पर कार्रवाई करने का निर्देश प्रभारियों को दिया गया है।
छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस आई फूल फॉर्म में , SP के निर्देश पर हुई अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ - उत्तरपुस्तिका जांचने में लापरवाही बरतना 30 शिक्षकों को पड़ा भारी, माशिमं ने 3 साल के लिए किया ब्लैकलिस्टेड
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, इन 20 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
सक्ती - भाजपा युवा मोर्चा का जिला महामंत्री चिराग सट्टा खेलाते गिरफ्तार, सक्ती पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - इस बड़े नेता को उड़ाने के लिए बनाया जा रहा था देशी बम, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - राजधानी रायपुर में एक घर से बरामद हुआ देशी बम बनाने का समान, पूरा इलाका सील
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ - थोक में हुआ IAS अधिकारियों का तबादला, बदले कई जिलों के कलेक्टर, देखे पूरी लिस्ट
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH