कोरोना वैक्सीन को लेकर सामने आई बहुत बड़ी राहत भरी खबर , पहली डोज के बाद होता है यह प्रभाव

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना वैक्सीन को लेकर सामने आई बहुत बड़ी राहत भरी खबर , पहली डोज के बाद होता है यह प्रभाव
इंदौर 19 अप्रैल 2021 - कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच राहत वाली खबर है कि जिन लोगों को कोरोना टीके की पहली डोज भी लग गई, उनमें कोविड-19 वायरस के दुष्प्रभाव बहुत ही कम देखने को मिल रहे हैं। यानी टीका लगवाने के बाद ये लोग संक्रमित हो भी रहे हैं तो न तो उनमें बीमारी का कोई लक्षण नजर आ रहा है न ही उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है। बगैर किसी खास इलाज के ये लोग घर पर ही रहकर स्वस्थ हो रहे हैं। डाक्टरों के मुताबिक, कोरोना टीकाकरण के सकारात्मक परिणाम नजर आने लगे हैं।

टीके की वजह से शरीर में बनने वाली एंटीबाडी संक्रमण होने पर खुद ही वायरस से लड़कर उसे खत्म कर रही है। ज्यादातर मामलों में कोरोना के लक्षण भी नजर नहीं आते तो कुछ में हाथ-पैर में दर्द, सर्दी जैसे मामूली लक्षण नजर आते हैं।

डाक्टरों के अनुसार, टीकाकरण के सात दिन बाद शरीर में एंटीबाडी बननी शुरू हो जाती है। कुछ मामलों में यह प्रक्रिया जल्दी भी शुरू हो जाती है। टीका लगवाने के बाद व्यक्ति वायरस की चपेट में आ भी जाता है तो उसके शरीर में एंटीबाडी बनने की प्रक्रिया शुरू होने का उसे फायदा मिल जाता है। यही वजह है कि वायरस ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाता।

केस नम्बर 01 - गुमास्ता नगर निवासी रेडिमेड ब्यापारी ने 20 मार्च को कोरोना का पहला टीका लगवाया था। बेटी को सर्दी-खांसी हुई तो घर के सभी सदस्यों ने कोरोना की जांच करवाई। दो अप्रैल को ब्यापारी की रिपोर्ट पाजिटिव आई, लेकिन उनमें कोई लक्षण नहीं थे। व्यापारी घर पर ही रहे और सामान्य उपचार लिया। 10 दिन बाद फिर जांच कराई तो रिपोर्ट निगेटिव आई।

केस नम्बर 02 - राजबाड़ा क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय शिक्षक ने 27 मार्च को कोरोना का टीका लगवाया था। परिवार के अन्य सदस्यों को सर्दी-जुकाम होने पर उन्होंने चार अप्रैल को जांच करवाई। शिक्षक की रिपोर्ट पाजिटिव आई लेकिन उनमें कोई लक्षण नहीं थे। आठ दिन बाद दोबारा जांच करवाई तो रिपोर्ट निगेटिव थी। यानी संक्रमण समाप्त हो चुका था।

इस बारे में एमजीएम मेडिकल कालेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित का कहना है की टीका लगने के बाद कोई व्यक्ति पाजिटिव आ भी जाता है तो उसकी तबीयत नहीं बिगड़ती। वह आसानी से स्वस्थ हो जाता है। टीकाकरण के बाद संक्रमित होने वाले व्यक्ति का सीटी स्कोर (संक्रमण मापने का एक पैमाना) 30-32 के आसपास रहता है यानी वह संक्रमण फैलाएगा इसकी आशंका कम हो जाती है।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH