सरपंच गिरफ्तार , शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन अफरा तफरी कर लिखाई थी चोरी की झूठी रिपोर्ट

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सरपंच गिरफ्तार , शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन अफरा तफरी कर लिखाई थी चोरी की  झूठी रिपोर्ट
रायगढ़ 10 मार्च 2021 - सरपंच ने उचित मूल्य की दूकान से चावल, शक्कर चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई थी। जांच में रिपोर्ट झूठी पाई गई। गांव में चावल, शक्कर को बेचकर सरपंच फरार था। पूंजीपथरा पुलिस गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजी है।

जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 09.03.2021 को पूंजीपथरा पुलिस द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दूकान से चावल, शक्कर चोरी जाने की झूठी रिपोर्ट लिखवाकर चावल, शक्कर की अफरा-तफरी कर फरार हुये सरपंच को अमानत में खयानत के आरोप में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । चावल की खरीदी करने वाले को भी आरोपी प्रकरण में आरोपी बनाया गया है जो फरार है ।

जानकारी के अनुसार दिनांक 07.08.20219 को थाना पूंजीपथरा में ग्राम सामारूमा का तत्कालीन सरपंच लक्ष्मी प्रसाद सिदार पिता मेहत्तर लाल सिदार उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सामारूमा रिपोर्ट लिखवाया कि दिनांक 06-07/08/2019 की दरम्यानी रात अज्ञात चोर ग्राम सामारूमा के शासकीय उचित मूल्य की दुकान से लगभग 62 क्विंटल चावल और 10 किलो शक्कर चोरी कर ले गया है, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 139/2019 धारा 457,380 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

अपराध की विवेचना में रिपोर्टकर्ता/सरपंच के द्वारा चावल, शक्कर की अफरा-तफरी करने के सबूत मिले, इसकी भनक लगते ही सरपंच गांव से फरार हो गया । विवेचनाधिकारी द्वारा चोरी की सम्पत्ति (चावल) की खरीदी करने वाले पंचराम के यहां से 62 क्विंटल चावल की जप्ती किया गया एवं साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में धारा 457,380 IPC हटाकर धारा 409,411 भादवि एवं 3,7 ई.सी. एक्ट जोड़ी जाकर विवेचना की जा रही थी कि आरोपी पंचराम भी फरार हो गया ।

आज दिनांक 09.03.2021 को आरोपी पूर्व सरपंच लक्ष्मी सिदार के गांव आने की सूचना टी.आई. कृष्णकांत को मिली जिस पर थाने से उप निरीक्षक एम.डी. जायसवाल के हमराह स्टाफ ग्राम सामारूमा भेजा गया, जहां से आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । एक आरोपी पंचराम फरार है, जिसकी पतासाजी के लिये मुखबिर लगाये गये हैं ।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH