छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

रायपुर , 24/05/2026 4:01:16 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

रायपुर 24 मई 2026 - छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है. पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ के एक या दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई है. 5 दिनों के बाद ही गर्म हवाओं से राहत के आसार हैं।

प्रदेश में शनिवार को मौसम शुष्क रहा और एक दो पॉकेट में गर्मी की लहर चली. इस दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस राजनंदगांव में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया।

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग, बेमेतरा, सक्ती, कबीरधाम, राजनांदगांव, सारंगढ़ बिलाईगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बालोद और खैरागढ़ छुईखदान गंड़ाई में एक दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बिहार और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका दक्षिण पश्चिम विहार से उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तक छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।

प्रदेश में उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाओं का आगमन लगातार बने रहने के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि का क्रम जारी है. प्रदेश में आज अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि के साथ कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. ग्रीष्म लहर और ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है. प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL सट्टा खेलाते शेख आसिफ सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाईक सवार हार्डवेयर कारोबारी दीपक गोयल की मौत, पुलिस जांच में जुटी

पूरे घर मे मुर्गे का खून छिड़क कर युवती ने रची ऐसी साजिश की परिजनों के साथ पुलिस के भी उड़े होश, जाने क्या है मामला..

छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पत्नी ने अपने पति के प्रायवेट पार्ट को काट कर किया अलग, इलाज जारी

छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेला रहे एक नाबालिग सहित 07 सटोरिये गिरफ्तार, 02 लाख से अधिक का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेला रहे एक नाबालिग सहित 07 सटोरिये गिरफ्तार, 02 लाख से अधिक का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 24 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

छत्तीसगढ़- अंजान युवक से इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती करना युवती को पड़ा भारी, लुटा बैठी अपनी इज्जत

कॉकरोच जनता पार्टी बना सायबर ठगों के लिए कमाई का बड़ा जरिया, ऐसे दे रहे है ठगी की वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ - कार में बैठ कर IPL में सट्टा खेलाते अमित वाधवानी और विजय ग्वालानी गिरफ्तार, साढ़े पांच लाख का सामान जप्त

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH