सक्ती में पैदा हुआ एक और भू-माफिया, यूपी और बिहार के तर्ज पर वन भूमि पर कर रहा है अवैध कब्जा

सक्ती , 14/02/2026 1:17:28 AM
Anil Tamboli
सक्ती में पैदा हुआ एक और भू-माफिया, यूपी और बिहार के तर्ज पर वन भूमि पर कर रहा है अवैध कब्जा

सक्ती 14 फरवरी 2026 - सक्ती शहर के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रो में भी भू-माफिया पैदा होने लगे है। जो उत्तरप्रदेश और बिहार की तर्ज पर शासन और प्रसासन के नाक के नीचे शासकीय वन भूमि पर जबरन अवैध कब्जा कर रहे। इस भू-माफिया का हौसला इतना बुलंद है कि निजी जमीन के सामने खाली पड़े वन विभाग की जमीन पर खुलेआम JCB चला कर उसमें काबिज हो रहा है। और वन विभाग के अधिकारी आंखे बंद किये बैठे है।

हम बात कर रहे है तुर्री रोड पर मोहगांव के निकट घोघरा गांव की जँहा वान्टेड उर्फ राजू दास महंत अपने दहशत और धौस दम पर लगातार वन भूमि जो शासकीय रिकॉर्ड में बड़े झाड़ के जंगल के रूप में दर्ज है उस पर कब्जा कर रहा है। भू-माफिया वान्टेड उर्फ राजू दास महंत का एक ऑडियो इन दिनों शोशल मीडिया में वायरल हो रहा जिसमे वो यह कहते सुनाई दे रहा है कि वो चाहे तो जिस जगह पर कब्जा कर ले उसे रोकने वाला कोई नही है।

भू-माफिया वान्टेड उर्फ राजू दास महंत का हौसला इतना बुलंद है कि सक्ती शहर के एक प्रतिष्ठित ब्यक्ति के निजी भूमि के सामने बड़े झाड़ के जंगल को JCB समतल कर उस पर काबिज हो गया। जब उस ब्यक्ति ने भू-माफिया वान्टेड उर्फ राजू दास महंत से बात की तब उसने दो टूक लहजे में कह दिया कि वह घोघरा गांव का पटवारी और कलेक्टर है उसकी जँहा मर्जी हो वह वंहा कब्जा करेगा।

उक्त ब्यक्ति ने जब सक्ती के रेंजर से शिकायत की तब रेंजर ने यह कह कर पल्ला झाड़ लिया कि जब तक राजस्व विभाग से कार्यवाही का आदेश नही मिलेगा वे कार्यवाही नही करेंगे। सूत्रों की माने तो भू-माफिया वान्टेड उर्फ राजू दास महंत आपराधिक प्रवृत्ति का आदमी है और उसके खौफ से ग्रामीण शिकायत करने से डरते है यही वजह है कि भू-माफिया वान्टेड उर्फ राजू दास महंत का हौसला लगातार बढ़ते ही जा रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
छत्तीसगढ़ - कोर्ट के आदेश की अवहेलना करना थाना प्रभारी को पड़ा भारी, SSP ने किया सस्पेंड..
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती दारू भट्ठी के पास नशे में धुत्त मिला आरक्षक जगजीवन टोण्डे, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - बुजुर्ग दंपति ने जंगल मे अलग अलग पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
कोरबा से बिलासपुर जा रही यात्री बस और ट्रक में जबरजस्त टक्कर, हादसे में कई यात्री घायल
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - संदिग्ध हालत में पिता और दो बच्चो की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - एक लाख की रिश्वत लेते सिंचाई विभाग का बाबू लखेश्वर साहू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में थोक में तबादला, एक झटके में 125 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH