छत्तीसगढ़ - HDFC बैंक के 06 कर्मचारी गिरफ्तार, महाठग शिवा साहू के साथ मिलकर किया था कांड

सारंगढ़ बिलाईगढ़ , 10-02-2026 9:38:33 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - HDFC बैंक के 06 कर्मचारी गिरफ्तार, महाठग शिवा साहू के साथ मिलकर किया था कांड

सारंगढ़ 10 फरवरी 2026 -  रायकोना ठगी कांड में सरसीवां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए HDFC बैंक कर्मचारियों की कथित संलिप्तता का खुलासा किया है। होल्ड खाते से फर्जी लेटरपैड के माध्यम से अवैध रूप से राशि आहरण किए जाने के मामले में पुलिस ने HDFC बैंक के 6 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

पुलिस के अनुसार, महाठग के रूप में चर्चित शिवा साहू के होल्ड खाते से लगभग 10 लाख रुपये तथा उसकी कथित मंगेतर रितु साहू के खाते से करीब 21 लाख रुपये की अवैध निकासी की गई थी। मामले की जांच के दौरान बैंक कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सारंगढ़ शाखा के कर्मचारी अभिषेक जायसवाल, दिनेश अनंत और पूजा मानिकपुरी को गिरफ्तार किया। वहीं बिलाईगढ़ शाखा के कर्मचारी टीकाराम साहू, हनुमंत राव टंडन और प्रमोद देवांगन को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि होल्ड खाते से फर्जी दस्तावेज और लेटरपैड का उपयोग कर राशि निकाली गई, जिसमें बैंक स्तर पर मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इधर, मामले में दोनों शाखा प्रबंधकों की भूमिका को भी संदिग्ध मानते हुए पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और कार्रवाई से इंकार नहीं किया जा सकता। उल्लेखनीय है कि मुख्य आरोपी शिवा साहू फिलहाल जमानत पर रिहा है, जबकि ठगी कांड से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच अभी जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH