छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के चलते पूर्व विधायक के भाई की हत्या , 01 लाख में दी थी हत्या की सुपारी

रायगढ़ , 31/07/2025 8:05:58 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के चलते पूर्व विधायक के भाई की हत्या , 01 लाख में दी थी हत्या की सुपारी

रायगढ़ 31 जुलाई 2025 - रायगढ़ में पूर्व विधायक के भाई का शव मिलने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि 7 जुलाई से लापता जयपाल सिंह सिदार की हत्या की गई थी। मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार अवैध संबंध जयपाल सिंह सिदार की मौत की वजह बना है।

जिले के SP दिव्यांग पटेल ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि जेल में बंद शिव साहू ने 1 लाख की सुपारी दी थी। जयपाल सिंह सिदार का शिव साहू की पत्नी से अवैध संबंध था। जयपाल सिंह सिदार की हत्या लैलूंगा में हुई थी। पुलिस ने बताया कि शिव साहू ने पैरोल में बाहर आकर जयपाल सिंह सिदार की हत्या की साजिश रची थी।

गौरतलब है कि लैलूंगा विधानसभा के पूर्व विधायक चक्रधर सिंह सिदार के छोटे भाई जयपाल सिंह सिदार 43 वर्ष लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम कटकलिया में ही निवास करते थे। बीते 7 जुलाई की सुबह अपनी बेटी को आत्मानंद स्कूल छोड़ने कार से गए थे। बेटी को स्कूल छोड़ने के बाद वे वापस नहीं लौटे। शाम तक वे घर नहीं पहुंचे तो परिजन उसकी पतासाजी करने लगे। उनका कुछ पता नहीं चलने पर इसकी सूचना 8 जुलाई को पुलिस को दी गई।

लैलूंगा पुलिस ने गुम इंसान दर्ज कर जांच शुरू की बुधवार को सिसरिंगा घाटी के मंदिर पीछे एक शव सड़ी गली अवस्था में मिला। इसकी शिनाख्ती पूर्व विधायक के लापता हुए भाई जयपाल सिंह सिदार के रूप में की गई। पुलिस के मौका मुआयना से यह खुलासा हुआ है कि मृतक के सिर का हिस्सा पूरी तरह से सड़ गया है। वहीं शरीर का अन्य हिस्सा सूख कर कपड़े से चिपक गया था। पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही थी।

छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के चलते पूर्व विधायक के भाई की हत्या , 01 लाख में दी थी हत्या की सुपारी

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH