छत्तीसगढ़ - बेटी के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक को फटकार लगाना माँ को पड़ा भारी , युवक ने उतारा मौत के घाट

रायगढ़ , 28/07/2025 12:41:33 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बेटी के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक को फटकार लगाना माँ को पड़ा भारी , युवक ने उतारा मौत के घाट

रायगढ़ 28 जुलाई 2025 - रायगढ़ जिले में बेटी से छेड़छाड़ करने वाले युवक को  मां ने डांट लगाई, तो नाराज युवक ने महिला की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हमले में महिला के गले और चेहरे पर गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, नवागांव धौंराडांड निवासी कृष्णा राउत (47) ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बेटी की शादी तमनार के कुरूशलेंगा गांव में हुई है। करीब 20 दिन पहले वो अपने पति के साथ रथ उत्सव देखने मायके आई थी। इसी दौरान गांव के ही युवक लुकेश्वर यादव (21) ने बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। यह बात जब उसकी मां रेखा राउत को पता चली तो उसने लुकेश्वर को फटकार लगाई और उसके परिवार से शिकायत भी की। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच आपसी सुलह हो गया था। लुकेश्वर के पिता ने माफी भी मांगी थी।

पुलिस के अनुसार, लुकेश्वर यादव उस डांट फटकार से नाराज था। मन में बदले की भावना रखे हुए था। शाम को रेखा राउत उपरपारा से घर लौट रही थीं, तभी लुकेश्वर ने रास्ते में उसे रोककर कुल्हाड़ी से गले और चेहरे पर वार कर दिया। खून से लथपथ रेखा मौके पर ही गिर पड़ीं और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

इस मामले में डीएसपी सुशांत बनर्जी ने बताया कि, शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी लुकेश्वर यादव के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH