छत्तीसगढ़ - 30 वर्षीय ममता साहू ने की खुदकुशी , इस बात को लेकर पति से हुआ था विवाद

रायगढ़ , 22/07/2025 1:58:26 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 30 वर्षीय ममता साहू ने की खुदकुशी , इस बात को लेकर पति से हुआ था विवाद

रायगढ़ 22 जुलाई 2025 - रायगढ़ जिले में एक महिला की लाश घर के पंखे पर लटकती मिली है। कोतरा रोड के अटल विहार काॅलोनी में पति-पत्नी और उनका ढाई साल का बच्चा रहता था। जहां ममता साहू (30 साल) का शव चुनरी के फंदे से लटका मिला। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि पति सुबह नाश्ता बनाने बोल कर घर से बाहर निकला था, वापस आया तो नाश्ता नहीं बना था, इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई थी जिसके बाद महिला ने फांसी लगाई है। फिलहाल जांच के बाद कारणों का खुलासा होगा।

जानकारी के मुताबिक सतीश साहू (35 साल) बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जरोंधा का रहने वाला है। वह कुछ समय से रायगढ़ के कोतरा रोड स्थित अटल विहार काॅलोनी में रहता था, उसकी कैट JCB कंपनी में जॉब है। वह काॅलोनी के ब्लॉक S के 201 नंबर मकान में अपनी पत्नी ममता साहू और ढाई साल के बच्चे के साथ रह रहा था।

सुबह अपनी पत्नी का शव लटकते देखा जिसके बाद उसने थाने में सूचना दी। पति ने पुलिस को बयान दिया है जिसके मुताबिक, घटना के वक्त सतीश साहू दूसरे कमरे में था और जब कुछ देर बाद उसे इसकी जानकारी लगी, तो उसने फंदे को काटकर ममता साहू को नीचे उतारा। शरीर में कोई हलचल नहीं होने से मामले की जानकारी उसने पुलिस को दी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल

चोरी छिपे नाबालिग भतीजे के साथ रोज शारीरिक संबंध बनाती थी चाची, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज

छत्तीसगढ़ - CRPF के जवान ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - पति ने पेट्रोल डाल कर पत्नी को जिंदा जलाया, पति फरार और महिला की हालत नाजुक

छत्तीसगढ़ - डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरों की नाव पलटी, हादसे में तीन लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ - आमसभा के दौरान उप सरपंच की पिटाई, सरपंच पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप

सक्ती - 08 दिन से लापता वृद्ध महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज शाम से शुरू होगा झमाझम बारिश का सिलसिला

सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH