छत्तीसगढ़ - महिला के साथ गैंगरेप , पूर्व प्रेमी ने दोस्तो के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

सारंगढ़ बिलाईगढ़ , 16-04-2025 5:37:37 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - महिला के साथ गैंगरेप , पूर्व प्रेमी ने दोस्तो के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

सारंगढ़ 16 अप्रैल 2025 - सारंगढ़ क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां मेला घूमने गई एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। यही नहीं आरोपियों ने इस जघन्य कृत्य का वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल भी किया। मामले में पीड़िता ने भटगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार इस घिनौनी घटना को अंजाम महिला के पूर्व प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर दिया। महिला को पहले बहला-फुसलाकर एक सुनसान जगह ले जाया गया जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। बाद में आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर महिला को धमकाना शुरू किया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनमें 3 नाबालिग भी शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, आईटी एक्ट और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भटगांव थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद तत्काल मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को आवश्यक मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और आगे की जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH