छत्तीसगढ़ - GRP के 04 आरक्षक गिरफ्तार , वर्दी की आड़ में कर रहे थे यह गंदा धंधा , सायबर पुलिस की कार्यवाही

बिलासपुर , 30/10/2024 6:21:18 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - GRP के 04 आरक्षक गिरफ्तार , वर्दी की आड़ में कर रहे थे यह गंदा धंधा , सायबर पुलिस की कार्यवाही
बिलासपुर 30 अक्टूबर 2024 -  वर्दी की आड़ में युवक से गांजा तस्करी कराने वाले GRP के चार आरक्षकों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसमें से दो आरक्षकों को जेल भेज दिया गया है. वहीं दो आरक्षकों को पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक 24 अक्टूबर को GRP ने  स्टेशन में 20 किलो गांजा के साथ जबलपुर निवासी योगेश सोंधिया और खरीददार चित्रकूट निवासी रोहित द्विवेदी को पकड़ा था. पुलिस मुख्यालय से मामले की डायरी जांच के लिए बिलासपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजी गई. बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू की और गांजा तस्करी के आरोप में पकड़े गए योगेश सौंधिया व रोहित द्विवेदी से सख्ती से पूछताछ की गई।

योगेश सोंधिया ने बताया कि वह पिछले एक साल से शहर में किराए के मकान में रह रहा है और GRP थाने के आरक्षक लक्ष्मण गाइन, सौरभ नागवंशी, संतोष राठौर व मन्नू प्रजापति के कहने पर ओडिशा से गांजा लाकर उनके संरक्षण में रेलवे स्टेशन में गांजा बेचता है. बिक्री की रकम वह आरक्षकों को देता था. मामले में पकड़ा गया रोहित द्विवेदी उस दिन गांजा खरीदने आया था।

आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत चारों आरक्षकों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. पुलिस ने दो आरक्षकों को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की. कोर्ट के आदेश पर आरक्षक संतोष राठौर, लक्ष्मण गाइन को एक दिन की पुलिस रिमांड में लिया है. वहीं आरक्षक सौरभ नागवंशी, मन्नू प्रजापति को जेल दाखिल कर दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH