छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत , प्रदेश से लेकर जिला स्तर पर होगा फेरबदल

रायपुर , 13-08-2024 6:20:53 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े बदलाव के संकेत , प्रदेश से लेकर जिला स्तर पर होगा फेरबदल
रायपुर 13 अगस्त 2024 - लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हार के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। चर्चा है कि जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी बदले जा सकते हैं। पिछले दिनों जब दीपक बैज दिल्ली गये थे, तो उस दौरान ही अटकलें लगने लगी थी कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव हो सकता है। चर्चा है कि इस माह के लास्ट में संगठन में बदलाव देखने को मिल सकता है।

खुद प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने स्वीकार किया है कि संगठन में बदलाव को लेकर चर्चा चल रही है। अगर चर्चा सही साबित हुई तो निकाय चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस बदली-बदली सी दिख सकती है। संगठन में नये और पुराने चेहरों का सामंजस्य देखने को मिल सकता है। दीपक बैज ने कहा कि संगठन में बदलाव को लेकर चर्चा हो रही है। इस महीने के आखिर में बदलाव हो सकते हैं।

वही युवाओं को मौका दिए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि संगठन में युवा और अनुभवी दोनों का सामंजस्य देखने को मिलेगा। विधानसभा और लोकसभा में कांग्रेस की बड़ी हार के बाद जिम्मेदारों पर हार की जिम्मेदारी तय होगी। इसमें जिला प्रभारियों से लेकर अलग अलग समितियों की संयोजकों पर भी गाज गिर सकती है। 

वर्ष 2018 में 90 में से 69 सीट जीतकर सत्ता में आई कांग्रेस दिसंबर-2023 विधानसभा चुनाव में धराशायी हो गई। कांग्रेस को सिर्फ 35 सीट से संतोष करना पड़ा।

राज्य की सत्ता गंवाने के बाद लोकसभा में भी कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा। 2019 में दो सीट जीतने वाली कांग्रेस 2024 के चुनाव में सिर्फ एक सीट पर सिमट गई।कांग्रेस के भीतर सब-कुछ ठीक नहीं होने की पोल भी खुल गई है। नई दिल्ली से हार के कारणों की पड़ताल करने पहुंची फैक्ट फाइडिंग टीम के सामने पदाधिकारियों पर आरोप-प्रत्यारोप से नई दिल्ली की टीम भी वाकिफ हो गई। टीम ने प्रदेश में 28 जून से 01 जुलाई तक पांच संभागों का दौरा किया। दौरे के दौरान एक-एक गतिविधियों की रिपोर्ट AICC को सौंपी जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, सभी रद्द ट्रेनें हुई बहाल, देखे रिस्टोर हुई ट्रेनों की लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, सभी रद्द ट्रेनें हुई बहाल, देखे रिस्टोर हुई ट्रेनों की लिस्ट
छत्तीसगढ़ - गांव में पागल कुत्ते का आतंक, दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों पर कर चुका है हमला, दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - गांव में पागल कुत्ते का आतंक, दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों पर कर चुका है हमला, दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - बेटे की गर्लफ्रैंड का एबॉर्शन कराना पिता को पड़ा भारी, FIR के बाद बाप और बेटे दोनो गए जेल
छत्तीसगढ़ - बेटे की गर्लफ्रैंड का एबॉर्शन कराना पिता को पड़ा भारी, FIR के बाद बाप और बेटे दोनो गए जेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH