छत्तीसगढ़ - साय मंत्रिमंडल के अयोध्या यात्रा पर नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत कुछ ऐसा कहा कि,,

रायपुर , 22-07-2024 10:17:21 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - साय मंत्रिमंडल के अयोध्या यात्रा पर नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत कुछ ऐसा कहा कि,,
रायपुर 22 जुलाई 2024 -  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज जहां बलौदाबाजार को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में तल्खी दिखी, तो कुछ बातों पर दोनों पक्षों में ठहाके भी लगे। प्रश्नकाल खत्म होते ही नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कैबिनेट के अयोध्या यात्रा पर चुटकी ली। 

डॉ महंत ने मजाकिया लहजे में कहा कि मैं तो मुख्यमंत्री को भेंट करने नारियल धोती लेकर आया हूं। जिस पर मुस्कुराते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि ठीक आप कक्ष में जाकर उनसे भेंट कर लीजियेगा।

डॉ चरणदास महंत ने कहा कि आप लोग सब चले गये, अगली बार जायें तो, सभी सदस्यों को साथ लेकर जाएं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ऐसी चर्चा थी मुख्यमंत्री शिवरीनारायण का बेर लेकर अयोध्या गए हैं, लेकिन बड़ा सवाल तो ये है कि अभी बेर का सीजन ही नहीं है, कहां का बेर लेकर गए? आप लोग अयोध्या होकर तो आ गए, राम वन गमन परिपथ का काम बंद कर दिया।

इधर, महंत के शून्यकाल में बोलने पर विपक्ष ने सवाल उठाये। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच भगवान राम को लेकर बहस हो गयी। चरण दास महंत ने कहा कि आप लोग बात को गलत दिशा में लेकर जाते हैं। इसलिए अयोध्या और बद्रीनाथ की सीट भी आप लोग हार गए। जिसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के चेहरे पर हंसी तैर गयी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी

छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा

छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ - रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, सभी रद्द ट्रेनें हुई बहाल, देखे रिस्टोर हुई ट्रेनों की लिस्ट

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH