छत्तीसगढ़ - कोयला कारोबारी पर फायरिंग के मामले में 06 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

रायपुर , 22-07-2024 12:51:09 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कोयला कारोबारी पर फायरिंग के मामले में 06 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार
रायपुर 21 जुलाई 2024 - राजधानी में कारोबारी के कार्यालय पर गोली चलाकर प्रदेश के सियासी पारे को चढ़ाने वाले मामले में पुलिस ने हरियाणा से मुख्य हैंडलर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसके साथ अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. घटना को अंजाम देने में झारखंड के अमन साहू गैंग के भीतर काम करने वाले अमनदीप वाल्मीकि गिरोह का हाथ था।

बीते 13 जुलाई को तेलीबांधा थाना क्षेत्रांतर्गत उद्योग भवन के पास स्थित PRA India के बाहर मोटर सायकल सवार दो नकाबपोश युवकों ने कार्यालय के बाहर खड़ी कार में बैठे व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने की नियत से पिस्टल से फायर कर फरार हो गये थे।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आईजी रायपुर रेंज अमरेश कुमार मिश्रा और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने स्पेसिफिक टॉस्क के लिये स्पेसिफिक टीम डेप्यूट किया. सभी टीमों से प्राप्त जानकारी के आधार पर झारखण्ड के गुमला, लोहरदगा एवं रांची तथा हरियाणा के सिरसा में उच्च स्तरीय समन्वय स्थापित करते हुए इंटरस्टेट ऑपरेशन चलाया गया है. जिसमें घटना में शामिल गैंग के अब तक झारखण्ड से 3 तथा हरियाणा से 3 सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ 2 अन्य आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई है।

प्रकरण में मुख्य हैण्डलर अमनदीप वाल्मिकी से एक पिस्टल, 8 जिन्दा राउण्ड और एक कारतूस का खाली खोखा जब्त किया गया है. इसके साथ ही प्रकरण में घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को भी जप्त किया गया है. गिरफ्तार 6 आरोपियों से विस्तृत पूछताछ उपरांत प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. बताया गया कि मुख्य हैंडलर अमनदीप का झारखण्ड के अमन साहू गैंग तथा पंजाब के एक गैंग से संबंध है, और उक्त प्रकरण में इसी ने शूटर, वाहन एवं रकम उपलब्ध कराया था।

मामले में अब तक सिरसा, हरियाणा निवासी अमनदीप वाल्मिकी के साथ रवि कुमार सेन (22 साल), लक्ष्मण दास बाजीगर (23 साल), झारखंड निवासी संदीप यादव (23 साल), शाहिद अंसारी (22 साल) और शाहिद अंसारी (25 साल) को गिरफ्तार किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, सभी रद्द ट्रेनें हुई बहाल, देखे रिस्टोर हुई ट्रेनों की लिस्ट
छत्तीसगढ़ - रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, सभी रद्द ट्रेनें हुई बहाल, देखे रिस्टोर हुई ट्रेनों की लिस्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH