छत्तीसगढ़ - बारिश को लेकर गलत साबित हुई मौसम विभाग की भविष्यवाणी , आज के लिए जताई यह संभावना
रायपुर , 12-07-2024 4:14:19 PM
रायपुर 12 जुलाई 2024 - राजधानी रायपुर में मूसलाधार बारिश हो रही है। बता दें कि मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश का अलर्ट जारी किया था, लेकिन प्रदेश में कही भी बारिश नहीं हुई। छत्तीसगढ़ में कल का न्यूनतम तापमान 26.22 सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31.83 सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि शाम को ठंडी हवाओं के कारण मौसम बदला हुआ था।
मौसम विभाग ने कई जिलों को लेकर बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, बीजापुर, बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, दुर्ग, बस्तर, कोंडागांव, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम , राजनांदगांव, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर, गरियाबंग, धमतरी जिले में हल्की, मध्यम और झमाझम बारिश का अलर्ट है।
















