छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ कमजोर ?? , कम बारिश ने बढ़ाई चिंता , IMD ने जताई यह संभावना

रायपुर , 11-07-2024 2:24:00 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ कमजोर ?? , कम बारिश ने बढ़ाई चिंता , IMD ने जताई यह संभावना
रायपुर 11 जुलाई 2024 - छत्तीसगढ़ में मानसूनी तंत्र के चलते मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है और गुरुवार 11 जुलाई से 15 जुलाई तक प्रदेश में बारिश की गतिविधि बढ़ेगी तथा कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार है। विभाग के अनुसार भारी बारिश का क्षेत्र मुख्य रूप से दक्षिण छत्तीसगढ़ ही रहेगा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होगी। 

बता दे कि प्रदेश में अभी भी बारिश की स्थिति उतनी अच्छी नहीं है और सामान्य से 28 प्रतिशत बारिश कम हुई है। इसके चलते बहुत से जलाशय अभी भी सूखे है। बुधवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश भी हुई। 

मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम का मिजाज अभी ऐसे ही बने रहेगा, हालांकि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। बादल व बारिश के चलते मौसम में थोड़ी ठंडकता रही। 

रायपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में अभी तक 207 मिमी बारिश हुई है,जबकि सामान्य रूप से अभी तक 286.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। वहीं रायपुर जिले में अभी तक 176.3 मिमी बारिश हुई है। आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने के आसार बने हुए है। 

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर बलौरी, जैसलमेर, कोटा, शिवपुरी और पूर्व की ओर उत्तर पूर्व की बंगाल की खाड़ी तक मध्य समुद्र तल पर स्थित है। साथ ही एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका उत्तर पूर्व उत्तर प्रदेश से उत्तर पूर्व असम तक 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला है। प्रदेश में इसके प्रभाव से गुरुवार को हल्की से मध्यम वर्षा होगी। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चलने तथा बिजली गिरने की संभावना है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH