छत्तीसगढ़ के 52 आत्मानंद स्कूल पीएम श्री योजना में शामिल , देखे स्कूलों के नाम

रायपुर , 10-07-2024 4:46:12 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के 52 आत्मानंद स्कूल पीएम श्री योजना में शामिल , देखे स्कूलों के नाम
रायपुर 09 जुलाई 2024 - छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री स्कूल फार राइजिंग इंडिया (पीएम श्री) योजना के तहत 52 अन्य स्कूलों को शामिल कर लिया गया है। समग्र शिक्षा के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने इन स्कूलों के नामों पर अंतिम मुहर लगा दी है। इन स्कूलों में ज्यादातर भूपेश सरकार में चल रहे स्वामी आत्मानंद योजना वाले हैं। अब इन स्कूलों को आगे पीएमश्री योजना के तहत संचालित किया जाएगा।

रायपुर के चार स्वामी आत्मानंद गर्वमेंट इंग्लिश मीडिया नवापारा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय माना कैंप, पं. आरडी तिवारी उत्कृष्ट गवर्मेंट आमापारा रायपुर और स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम उत्कृष्ट विद्यालय कुनरा को पीएमश्री योजना में शामिल किया गया है।

इसी तरह बालोद में दो, बलौदाबाजार में तीन, बलरामपुर में तीन, बेमेतरा में चार, बिलासपुर में तीन, धमतरी में दो, दुर्ग में एक, गौरेला पेंड्रा मरवाही में एक, जांजगीर-चांपा में एक, जशपुर में दो, कबीरधाम में चार, कांकेर में तीन, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में एक, कोंडागांव में तीन, महासमुंद में दो, मुंगेली में दो, रायगढ़ में चार, राजनांदगांव में एक, सक्ती में एक, सुकमा में दो और सूरजपुर में दो स्कूल शामिल हैं।

समग्र शिक्षा के अतिरिक्त संचालक कैलाश चंद्र काबरा ने बताया कि पीएमश्री योजना के दायरे में आने वाले स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब, आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस, वर्चुअल रियल्टी, रोबोटिक टेक्नोलाजी के साथ अध्ययन-अध्यापन की सुविधा उपलब्ध होगी।

इसके अलावा इन स्कूलों को ग्रीन स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां सौर पावर की सुविधा होगी। इनडोर गेम सुविधा, कैरियर गाइडेंस, एक्सपोजर विजिट कराया जाएगा। अधो संरचना के साथ आइसीटी स्मार्ट क्लास की सुविधा दी जाएगी।

ताज़ा समाचार

जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
जानवरों से भी गए गुजरे है सक्ती शहर के सटोरिये जो अपने आप को पाक साफ बताने के लिए महामाई दाई तक कि खा देते है झूठी कसम, पढ़े खास खबर
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की खुदकुशी, चीथड़ों में मिले शब, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - वकालत की पढ़ाई कर रही LLB की छात्रा के साथ रेप, FIR बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सराफा व्यापारी के कर्मचारी से 01 करोड़ के जेवरों की लूट, पूरे इलाके में नाकाबंदी
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक कि मौत और 08 लोग घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर- सनकी जीजा ने अपनी दो सालियो को मारी गोली, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ - अज्ञात युवक ने महिला अधिकारी को फोन कर की सेक्स की डिमांड, मना करने पर भेज दिया अपना..
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 03 घंटे के लिए येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH