छत्तीसगढ़ - युवती की लाश मिली हॉटल बेबीलोन में , मोबाईल मिला ट्रेन में , जाने क्या है राज
रायपुर , 09-07-2024 2:59:27 AM
रायपुर 08 जुलाई 2024 - रायपुर के जेल रोड स्थित होटल बेबीलोन इन के कमरे के कमरा नंबर 416 में रविवार को वाणी गोयल (25) का शव मिला था। वाणी का मोबाइल फोन ट्रेन से नागपुर में बरामद किया गया है।
आरोपी ने वारदात करने के बाद फिल्म दृश्यम की तर्ज में मोबाइल को ट्रेन में रख दिया। उसने पुलिस को पूरी तरह से गुमराह करने के लिए यह तरीका अपनाया है। वाणी के साथ विशाल गर्ग होटल में दोपहर एक बजकर 30 मिनट में जाते हुए दिख रहा है। दोनों के नाम से रूम बुक किया गया था।
वहीं इसके बाद विशाल होटल से रात लगभग 09 बजे अकेले ही बाहर निकालता है। सुबह तकरीबन चार बजे रेलवे GRP को ट्रेक पर शव मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद मृतक की पहचान विशाल के रूप में हुई। रेलवे ट्रेक में कटा हुआ मिला है। उसे आखिरी बार वाणी के साथ देखा गया है। अब दोनों के फोन से कई अहम जानकारी हाथ लग सकती है।
















